क्या आप जानते हैं कि बॉली, हॉली, टॉली के साथ क्यों लगता है "वुड" जैसे, बॉलीवुड, हॉलीवुड इत्यादि
मनोरंजन हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा है।
ऐसा इसलिए कि तनाव हो या किसी वजह से मूड खराब हो, मनोरंजन की एक बुंद माइंड को फ्रेश कर देती है।
इस दौरान फिल्म और टीवी का बहुत बड़ा योगदान होता है। ऐसे में आइए फिल्मी ज्ञान को डेवलप करते हैं और इसी क्रम में जानते हैं कि हॉलीवुड के साथ ही देश के विभिन्न हिस्सों में स्थित फिल्म इंडस्ट्री बॉलीवुड, टॉलीवुड में कॉमन "वुड" लगने के पीछे लॉजिक क्या है?
बता दें कि कन्नड़ सिनेमा को सैंडलवुड, तेलुगू सिनेमा को टॉलीवुड और तमिल सिनेमा को कॉलीवुड कहते हैं। इसका सीधा संबंध हॉलीवुड से है। हॉलीवुड नाम की शुरुआत एचजे विटले ने की थी। इसलिए उन्हें 'हॉलीवुड का पिता' कहा जाता है। हॉलीवुड एक छोटी सी जगह थी, जिसपर अमेरिकी फिल्म इंडस्ट्री का नाम अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत के लॉस एंजेलिस शहर के हॉलीवुड जिले के नाम पर रखा गया। हॉलीवुड को लॉस एंजेलिस शहर में विलय कर दिया गया था।
हिन्दी सिनेमा का मुख्य गढ़ मुंबई को कहा जाता है और इसलिए ही हिंदी सिनेमा इंडस्ट्री का नाम 'बॉलीवुड' पड़ा।
कॉलीवुड नाम तमिल फिल्म इंडस्ट्री के लिए इस्तेमाल किया जाता है। लॉलीवुड भारत के बंटवारे के बाद अब पाकिस्तान की फिल्म इंडस्ट्री लाहौर के आधार पर लॉलीवुड के नाम से जानी जाती है। ये बहुत ही पुरानी फिल्म इंडस्ट्री है। यहां पंजाबी और उर्दू भाषा में फिल्में बनाई जाती हैं। कर्नाटक की कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के लिए सेंडलवुड नाम इस्तेमाल किया जाता है।आशा है आपकी जिज्ञासा SBG न्यूज चैनल ने शांत कर दी है।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to "क्या आप जानते हैं कि बॉली, हॉली, टॉली के साथ क्यों लगता है "वुड" जैसे, बॉलीवुड, हॉलीवुड इत्यादि"
Post a Comment