केबीसी के मंच पर झारखंड के बच्चों का दबदबा कायम: जमशेदपुर की अंकिता के बाद वेदांत शर्मा केबीसी के हॉट सीट पर
जमशेदपुर :- केबीसी के मंच पर झारखंड का जलवा लगातार देखने को मिल रहा है
जमशेदपुर से सटे सरायकेला के आदित्यपुर की अंकिता के हॉट सीट पर बैठने की खबर सुर्खियां बनी ही थी की जूनियर केबीसी के प्रोमो में जमशेदपुर के ही कदमा के वेदांत शर्मा नजर आने लगे, जिससे उसका पूरा परिवार तो खुश है ही पूरा शहर और राज्य गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
बता दें कि वेदांत शर्मा प्रवीण शर्मा के पुत्र हैं और उनका पूरा परिवार कदमा के श्रीनाथ रेजिडेंसी में रहता है। प्रवीण शर्मा एक बिजनेसमैन हैं और उनकी पत्नी यानी वेदांत की मां गृहिणी हैं। पिता प्रवीण ने बताया कि ग्यारह वर्ष की उम्र में वेदांत ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से मुलाकात कर ली है,
इसको लेकर काफी गर्व महसूस करते हैं। वेदांत की बदौलत उन्हें भी अमिताभ बच्चन से मिलने और बात करने का मौका मिला। प्रवीण ने बताया कि इस उपलब्धि के पीछे वेदांत के दादा - दादी का सबसे बड़ा योगदान है। वे दोनों ही पिछले कई सालों से वेदांत के साथ केबीसी देखते आए हैं।
वेदांत की सामान्य ज्ञान और प्रश्नोत्तरी में रुचि देखते हुए दादा - दादी ने ही प्रेरित किया की उन्हें केबीसी में जाने की कोशिश करनी चाहिए। दादा - दादी की प्रेरणा से ही वेदांत ने कोशिश की और वो सफल रहा। वैसे तो झारखंड और जमशेदपुर के कई बच्चे केबीसी में जा चुके हैं, लेकिन संभवतः जूनियर केबीसी में जानेवाला वेदांत जमशेदपुर का पहला बच्चा है।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to " केबीसी के मंच पर झारखंड के बच्चों का दबदबा कायम: जमशेदपुर की अंकिता के बाद वेदांत शर्मा केबीसी के हॉट सीट पर"
Post a Comment