साहिबगंज महाविद्यालय के NSS बॉलिंटियर अभिदिष्प दिखेंगे दिल्ली के कर्तव्य पथ पर : गणतंत्र दिवस परेड के लिए हुआ चयन, DC ने पुष्पगुच्छ और शॉल देकर किया सम्मानित
साहिबगंज :- गणतंत्र दिवस परेड 2023 सामारोह के लिए सिद्धो - कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय व साहिबगंज महाविद्यालय की ओर से एनएसएस वॉलंटियर अभिदिप्ष प्रशांत सागर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर दिखेंगे।
वहीं भारत के राष्ट्रपति परेड का निरीक्षण करेंगे। पूरे झारखंड राज्य से एनएसएस वॉलंटियर्स के रूप में तीन छात्र और तीन छात्राओं का ही चयन किया गया है। यहां बताते चलें कि 2014 के बाद 2023 के लिए राष्ट्रीय स्तर पर गणतंत्र दिवस परेड के लिए अभिदिप्ष का चयन एक बार फिर से किया गया है। अभिदिष्प साहिबगंज महाविद्यालयन के एनएसएस इकाई l V के मेधावी छात्र हैं।
अभिदिप्ष ने ब्लड डोनेशन कैंप, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, युवा सांसद एवम अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इसका कारण इनकी कड़ी मेहनत और एनएसएस के उद्देश्यों को आत्मसात करना रहा है।
एनएसएस जिला नोडल पदाधिकारी डॉक्टर रणजीत कुमार सिंह ने अभिदिष्प को शुभकामनाएं व बधाई दी है। वहीं जिले के उपायुक्त रामनिवास यादव ने भी इस उपलब्धि के लिए अभिदिष्प को बधाई देते हुए कहा कि यह साहिबगंज, एनएसएस और युवाओं के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, यह पूरे साहिबगंज व झारखंड के लिए गर्व का विषय है। उपायुक्त ने अभिदिष्प को पुष्प गुच्छ भेंट की और शॉल ओढ़ाकर उनको सम्मानित किया।
एनएसएस के नोडल अधिकारी डॉक्टर रणजीत सिंह ने बताया कि इसकी चयन प्रक्रिया बहुत कठिन और मुश्किल भरी होती है। इसमें पांच चरणों, यूनिट स्तर, महाविद्यालय स्तर, विश्वविद्यालय स्तर, राज्य स्तर, राष्ट्रीय प्री आरडी स्तर के बाद ही चयन होता है। आगे उन्होंने बताया कि पूरे भारत देश से 40 लाख स्वयंसेवकों में से सिर्फ 200 विद्यार्थियों का ही चयन हो पाता है। ज्ञात रहे की इसके पूर्व कल्याणी और सन्तोष कुमार मंडल 2014 में डॉ. रणजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में गणतंत्र दिवस पैरेड में भाग ले चुके हैं।
मौके पर अभिदिष्प के पिता सुनील कुमार चौरसिया ने कहा की यह उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने अपने आशीर्वाद के साथ आगे के उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु अपने पुत्र को शुभकामनाएं दी।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to " साहिबगंज महाविद्यालय के NSS बॉलिंटियर अभिदिष्प दिखेंगे दिल्ली के कर्तव्य पथ पर : गणतंत्र दिवस परेड के लिए हुआ चयन, DC ने पुष्पगुच्छ और शॉल देकर किया सम्मानित"
Post a Comment