बॉक्स ऑफिस पर शाहरूख खान के 'पठान' से भिड़ेगी राजकुमार संतोषी की फिल्म "गांधी गोडसे- एक युद्ध"
मनोरंजन
राजकुमार संतोषी ने एक्शन ड्रामा फिल्मों के साथ कॉमेडी फिल्मों का निर्देशन भी किया है।
उनकी फिल्म 'अंदाज अपना अपना' एक क्लासिक फिल्म मानी जाती है। काफी अर्से बाद संतोषी की बड़े पर्दे पर वापसी हो रही है। राजकुमार संतोषी घायल, दामिनी और खाकी जैसी फिल्मों के निर्देशक हैं। अब राजकुमार संतोषी लम्बे ब्रेक के बाद एक बार फिर लौट रहे हैं। संतोषी की वापसी "गांधी गोडसे- एक युद्ध" फिल्म से हो रही है।
पिछले दिनों ही एक वीडियो के साथ फिल्म की रिलीज डेट घोषित की गई है। गांधी गोडसे एक युद्ध की कहानी महात्मा गांधी और नाथूराम गोडसे की विपरीत विचारधाराओं को दिखाने वाली फिल्म है। फिल्म का निर्माण संतोषी प्रोडक्शंस के साथ पीवीआर पिक्चर्स ने किया है। संगीत एआर रहमान का है। फिल्म 26 जनवरी 2023 को रिलीज होगी।
हालांकि वीडियो में फिल्म के टाइटल और डेट के अलावा कुछ रिवील नहीं किया गया है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की टक्कर पठान से होगी। बताया जा रहा है कि संतोषी की इस फिल्म में घायल, दामिनी, अंदाज अपना अपना, पुकार, अजब प्रेम की गजब कहानी, लज्जा और खाकी के कुछ दृश्य शामिल किए गए हैं। गांधी-गोडसे एक युद्ध की स्टोरी और स्टार कास्ट की जानकारियां अभी जारी नहीं की गई हैं। फिल्म का ट्रेलर आने के बाद ज्यादा डिटेल सामने आएगी।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to "बॉक्स ऑफिस पर शाहरूख खान के 'पठान' से भिड़ेगी राजकुमार संतोषी की फिल्म "गांधी गोडसे- एक युद्ध""
Post a Comment