महेंद्र सिंह धोनी के साथ दुबई से न्यू ईयर पार्टी मनाकर लौटे थे ऋषभ पंत : बांग्लादेश से सीधे दुबई गए थे पंत
ऋषभ पंत रुड़की में शुक्रवार सुबह हादसे का शिकार हो गए।
हादसे में पंत गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका देहरादून के मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा है। पंत दिल्ली से जब रुड़की अपने घर जा रहे थे, तब उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। हादसे में कार बुरी तरह तहस-नहस हो गई है। उनके एक्सीडेंट के बाद पूरी क्रिकेट बिरादरी चिंतित है और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रही है।
ऋषभ पंत 27 दिसंबर को महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी सिंह धोनी के साथ थे। वो बांग्लादेश दौरे के बाद सीधे दुबई गए थे और फिर वहां से दिल्ली लौटे थे।
इस पार्टी की तस्वीर धोनी की पत्नी साक्षी सिंह धोनी ने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी, जिसमें धोनी, साक्षी और पंत के साथ साक्षी भी नजर आ रही हैं। फोटो में कुल आठ लोग दिखाई दे रहे हैं। भारतीय टीम ने बता दें कि बांग्लादेश में आखिरी टेस्ट मैच 22 से 25 दिसंबर तक खेला था। आखिरी मैच में पंत ने 93 रन की बड़ी पारी खेली थी। उन्हें रिहैब के लिए नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) भी जाना था, लेकिन उससे पहले वो हादसे का शिकार हो गए।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to " महेंद्र सिंह धोनी के साथ दुबई से न्यू ईयर पार्टी मनाकर लौटे थे ऋषभ पंत : बांग्लादेश से सीधे दुबई गए थे पंत"
Post a Comment