देश का सबसे बड़ा औद्योगिक समूह है टाटा : 29 कंपनियां शेयर बाजार में हैं लिस्टेड, जानिए अगला अधिग्रहण किसका होगा


कहते हैं कि टाटा समूह सुई से लेकर हवाई जहाज तक सब बनाता है। 


देश का सबसे बड़ा औद्योगिक समूह है टाटा : 29 कंपनियां शेयर बाजार में हैं लिस्टेड, जानिए अगला अधिग्रहण किसका होगा



यह बात सही भी है, क्‍योंकि इस समूह के पास नमक, घड़ी, आभूषण, रसायन, सहित लगभग हर क्षेत्र से जुड़े उत्‍पादों की फेहरिस्‍त है। अब यह समूह पानी के कारोबार में भी उतरने वाला है। कयास हैं कि जानी - मानी कंपनी बिसलेरी को टाटा समूह करीब 7 हजार करोड़ रुपये में खरीदने वाली है। अगर ऐसा होता है तो अब बिसलेरी को टाटा का भरोसेमंद नाम भी मिल जाएगा।

देश की सबसे बड़ा औद्योगिक समूह

टाटा समूह की कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण देखा जाए तो यह देश का सबसे बड़ा औद्योगिक समूह है। टाटा समूह के तहत करीब 29 कंपनियां शेयर बाजार में लिस्‍टेड हैं और 31 मार्च, 2022 तक इसका कुल बाजार पूंजीकरण 311 अरब डॉलर यानी करीब 23.6 लाख करोड़ रुपये है। टाटा समूह में अभी करीब 10 लाख कर्मचारी काम करते हैं।

दान के लिए मिला भारत रत्न

जेआरडी ने न सिर्फ भारतीय उद्योग जगत को ऊंचाइयों तक पहुंचाया, बल्कि दान और सामाजिक कार्यों में भी बड़ी भूमिका निभाई है। सबसे पहले तो उन्‍होंने अपनी कंपनी के कर्मचारियों के लिए हितकारी नीतियां बनाई। इसके तहत कर्मचारी संगठन बना जो उनके लिए आवाज उठा सके। साथ ही उन्‍होंने काम के घंटे (8 घंटे) तय किए और नि:शुल्‍क इलाज व दुर्घटना क्षतिपूर्ति जैसी योजनाएं शुरू की। जेआरडी ने सामाजिक कार्यों के लिए कई संस्‍थानों का निर्माण किया। उनके इसी योगदान के लिए सरकार ने सर्वोच्‍च नागरिकता सम्‍मान भारत रत्‍न से नवाजा है।

समूह की सभी कंपनी स्वतंत्र, लेकिन --

टाटा समूह की हर कंपनी स्‍वतंत्र रूप से काम करती है, जिसकी जिम्‍मेदारी उसके निदेशकों के पास रहती है। सभी कंपनियों पर निगाह रखने के लिए टाटा संस के नाम से एक स्‍वतंत्र कंपनी बनाई गई, जो टाटा की सभी कंपनियों की प्रिंसिपल इंवेस्‍टमेंट होल्डिंग कंपनी और प्रमोटर है। टाटा संस के 66 फीसदी शेयरों का अधिकार परोपकारी ट्रस्‍ट के पास है, जो शिक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य और संस्‍कृति के विकास में मदद करता है।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "देश का सबसे बड़ा औद्योगिक समूह है टाटा : 29 कंपनियां शेयर बाजार में हैं लिस्टेड, जानिए अगला अधिग्रहण किसका होगा"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel