साहिबगंज नेहरू युवा केन्द्र द्वारा 'नमामि गंगे परियोजना' के तहत राजमहल प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में हुआ ग्रामीण स्तरीय गतिविधियों का आयोजन
साहिबगंज :- साहिबगंज नेहरू युवा केन्द्र द्वारा नमामि गंगे परियोजना के तहत राजमहल प्रखंड के कन्हैयास्थान, डेढ़गामा एवं मलाही टोला ग्राम में ग्रामीण स्तरीय गतिविधियों का आयोजन किया गया।
इसके तहत कन्हैयास्थान घाट पर स्वच्छता, श्रमदान, गंगा के प्रति जागरूकता, गंगा शपथ, गंगा चौपाल जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नेहरू युवा केन्द्र के जिला परियोजना अधिकारी (नमामि गंगे) अंकित कुमार सिंह ने लोगों को जागरूक करते हुए गंगा के बारे में विस्तार से बताया, उन्होंने लोगों से आग्रह किया की आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में से हमें कुछ पल निकाल कर प्रकृति को समर्पित करना चाहिए, जिससे हमें प्रकृति से जुड़ने एवं प्रकृति को समझने का अवसर प्राप्त होगा।
उन्होंने घाट पर उपस्थित लोगो को बताया की हमें गंगा में कूड़ा, कचरा, पालीथीन आदि जैसे अपशिष्ट पदार्थों को नहीं डालना चाहिए। आज हमें पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है, जबकि साहिबगंज, झारखंड का एक मात्र जिला है, जहां मां गंगा प्रवाहित होती हैं। हम सभी को एक साथ जुड़कर इसे स्वच्छ बनाना होगा।
कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक चंदन कुमार ने भी गंगा के प्रति लोगों के बीच अपना राय प्रकट किया। मौके पर विष्णु मंडल, प्रताप मंडल, श्यामसुंदर, ललिता कुमारी, पुष्पा देवी, स्नेहलता देवी, विकाश कुमार, सूरज कुमार समेत दर्जन भर से अधिक लोग उपस्थित थे।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to " साहिबगंज नेहरू युवा केन्द्र द्वारा 'नमामि गंगे परियोजना' के तहत राजमहल प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में हुआ ग्रामीण स्तरीय गतिविधियों का आयोजन "
Post a Comment