अमन कुमार होली को भारतीय वैश्य महासभा ने किया सम्मानित, स्वागत समारोह आयोजित कर किया गया अभिनंदन, अमन ने रांची में आयोजित राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में प्राप्त किया है दूसरा स्थान
साहिबगंज : आज भारतीय वैश्य महासभा की एक बैठक सह स्वागत समारोह एल. सी. रोड स्थित प्रधान कार्यालय में आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता महासभा के नगर उपाध्यक्ष डॉक्टर विनोद कुमार साह ने किया। इस अवसर पर अमन कुमार होली को माला पहनाकर स्वागत किया गया एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ने कहा कि अमन ने रांची में आयोजित राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त कर झारखंड प्रदेश में साहिबगंज जिले का नाम रोशन किया है। जिला सचिव राजीव कुमार ने कहा कि अमन एक साधारण परिवार से रहते हुए भी उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है।
महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष मनीषा महावर ने कहा कि अमन अपने जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त करें। उपस्थित सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने अमन को यह उपलब्धि हासिल करने पर बधाई दी।
ज्ञातव्य हो कि खेल कूद एवं युवा कार्य निदेशालय, झारखंड, रांची के द्वारा 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस, स्वामी विवेकानन्द जयंती के अवसर पर रांची स्थित विवेकानंद स्मारक स्थली पर आयोजित राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में साहिबगंज महाविद्यालय के अमन कुमार होली ने साहिबगंज महाविद्यालय एवम सिद्धो - कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका का प्रतिनिधित्व करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त कर जिला का नाम रौशन किया है।
इस उपलब्धि पर अल्पसंख्यक कल्याण एवम पर्यटन, कला संस्कृति, खेल कूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन ने अमन कुमार होली को प्रशस्ति पत्र एवम 7500 रुपया का चेक, मेमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया था। उक्त अवसर पर खेल निदेशक सरोजनी लकड़ा, खेल विभाग के संयुक्त सचिव हिमांशु शेखर, अवर सचिव देवशंकर दास समेत अन्य उपस्थित थे। वहीं सिद्धो - कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका के दल का नेतृत्व राजमहल मॉडल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर रणजीत कुमार सिंह ने किया था।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to " अमन कुमार होली को भारतीय वैश्य महासभा ने किया सम्मानित, स्वागत समारोह आयोजित कर किया गया अभिनंदन, अमन ने रांची में आयोजित राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में प्राप्त किया है दूसरा स्थान"
Post a Comment