बक्सर, छपरा के बाद पटना पहुंची गंगा विलास क्रूज : सैलानियों का किया गया भव्य स्वागत


साहिबगंज : गंगा विलास जहाज बनारस से खुलने के बाद पहले बक्सर फिर छपरा और सोमवार की शाम पटना पहुंची। 

बक्सर, छपरा के बाद पटना पहुंची गंगा विलास क्रूज : सैलानियों का किया गया भव्य स्वागत



जिला प्रशासन द्वारा इस अवसर पर देश-विदेश के यात्रियों का भव्य स्वागत किया गया।

आलीशान रूप से बने इस क्रूज के पहले सफर में स्वीडन के 31 पर्यटक भी क्रूज में सवार हैं। बिहार प्रदेश बीजेपी के कार्यकर्ताओं की ओर से बक्सर के बाद छपरा और अब पटना पहुंचने पर सैलानियों का भव्य स्वागत किया गया।   बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष और इस कार्यक्रम के प्रभारी राधा मोहन शर्मा ने बताया कि वसुधैव कुटुम्बकम और अतिथि देवो भवः के समर्थकों के रूप में,

यह संदेश भी फैलाना चाहिए कि हमारे देश में पर्यटकों का सबसे अधिक आदर और सत्कार किया जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि क्रूज पर सवार सैलानियों का पटना पहुंचने पर पटना के गुरूद्वारा, गोलघर और म्यूजियम में भी भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि यह क्रूज़ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत और एक भारत- श्रेष्ठ भारत की भावना का प्रतीक है।

आपको बता दूं की दो दिन बाद झारखंड के साहिबगंज के समदा बंदरगाह पर भी यह क्रूज रुकेगी, जिसकी तैयारी उपायुक्त की देखरेख में की जा रही है।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

Related News

0 Response to " बक्सर, छपरा के बाद पटना पहुंची गंगा विलास क्रूज : सैलानियों का किया गया भव्य स्वागत"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel