चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा ने फिर AAP को हराया : लगातार दूसरी बार 1 वोट से हार गई केजरीवाल की पार्टी
चंडीगढ़ : चंडीगढ़ मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी को फिर से झटका लगा है।
चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा को जीत हासिल हुई है और अनूप गुप्ता शहर के नए मेयर चुन लिए गए हैं। भाजपा के अनूप गुप्ता ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी के जसबीर सिंह को मात्र एक वोट से हरा दिया। आज मंगलवार के दोपहर हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी को 14 वोट मिले, जबकि भारतीय जनता पार्टी को 15 वोट मिले, जिसके बाद भाजपा के अनूप गुप्ता को विजेता घोषित कर दिया गया।
भाजपा के अनूप गुप्ता इससे पहले चंडीगढ़ के डिप्टी मेयर थे। वह साल 2021 में पहली बार पार्षद चुने गए थे। चंडीगढ़ का मेयर चुने जाने के बाद भाजपा के अनूप गुप्ता ने कहा कि मैं अपने पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझे इस पद के लिए उम्मीदवार चुना। मैं उसी गरिमा से सदन चलाऊंगा, जिस तरह से पिछली मेयर सरबजीत कौर ने चलाया था। चंडीगढ़ मेयर चुनाव से कांग्रेस पार्टी के 6 और शिरोमणि अकाली दल के 1 पार्षद ने दूरी बनाई। इन सभी ने मेयर चुनाव में मतदान नहीं किया।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to " चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा ने फिर AAP को हराया : लगातार दूसरी बार 1 वोट से हार गई केजरीवाल की पार्टी"
Post a Comment