इस तारीख से शुरू हो रही है देवघर से राजधानी की उड़ान : DGCA ने दी अनुमति, देखें समय सारणी और किराया, दिल्ली और कोलकाता के बाद अब राजधानी की बारी
देवघर : दिल्ली और कोलकाता के बाद अब देवघर से तीसरी उड़ान रांची के लिए शुरू होने वाली है।
डीजीसीए की अनुमति के बाद एयरलाइंस कंपनी इंडिगो ने देवघर से रांची के यात्रियों का इंतजार खत्म किया है। इंडिगो की शेड्यूल के मुताबिक 17 फरवरी से रांची से देवघर के लिए नियमित फ्लाइट मिलेगी।
2,050 रुपये होगा किराया
भारत सरकार के उड़ान प्रोजेक्ट के अंतर्गत रांची से देवघर का टिकट 2,0,50 रुपये निर्धारित किया गया है। रांची से देवघर का शेडयूल जारी होते ही फ्लाइट की बुकिंग बहुत तेजी से होने लगी है। दिल्ली और कोलकाता के बाद देवघर से यह तीसरी उड़ान होगी।
ये है समय सारणी
बताया जा रहा है की एक दिन में ही 70 फ़ीसदी सीटें रांची से देवघर और देवघर से रांची की बुक हो गई हैं, अधिकतर यात्रियों ने बेंगलुरु से रांची होते हुए देवघर की कनेक्टिंग फ्लाइट की बुकिंग कराई है।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to "इस तारीख से शुरू हो रही है देवघर से राजधानी की उड़ान : DGCA ने दी अनुमति, देखें समय सारणी और किराया, दिल्ली और कोलकाता के बाद अब राजधानी की बारी"
Post a Comment