झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री लाल हेमेंद्र प्रताप देहाती का निधन, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व पूर्व सीएम ने जताया शोक, भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही के पिता थे हेमेंद्र
रांची: झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री लाल हेमेंद्र प्रताप देहाती (90 वर्ष) नहीं रहे।
रांची के रिम्स में शनिवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया था। वे पिछले कई दिनों से इलाजरत थे।
आपको बता दें कि लाल हेमेंद्र प्रताप देहाती गढ़वा के भवनाथपुर से भाजपा विधायक भानुप्रताप शाही के पिता थे। इधर, झारखंड के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष इंदर सिंह नामधारी सहित अन्य नेताओं ने लाल हेमेंद्र प्रताप देहाती के निधन पर गहरा शोक जताया है।
उनकी मौत की खबर सुनते ही पैतृक गांव कधवन व भंडार परती सहित भवनाथपुर विधानसभा सहित सूबे में शोक की लहर दौड़ गई। झारखंड के पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने हेमेंद्र प्रताप देहाती के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा कि "दुखद सूचना मिली, वो विगत कई दिनों से रांची के रिम्स में इलाजरत थे। ईश्वर उन्हें सद्गति व शोकाकुल परिजनों को साहस प्रदान करें, विनम्र श्रद्धांजलि"।
बता दें कि झारखंड को अलग राज्य का दर्जा मिलने के बाद हेमेंद्र शाही मधु कोड़ा की सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बने थे।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to " झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री लाल हेमेंद्र प्रताप देहाती का निधन, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व पूर्व सीएम ने जताया शोक, भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही के पिता थे हेमेंद्र"
Post a Comment