खिलाड़ी अक्षय की इस साल आधा दर्जन फिल्में होंगी रिलीज : आइए जानते हैं कौन सी हैं वो फिल्में और कौन होंगी फिल्म की हीरोइन


बॉलीवुड में खिलाड़ी कुमार के नाम से फेमस अक्षय कुमार के लिए साल 2022 कुछ ठीक नहीं रहा। 

खिलाड़ी अक्षय की इस साल आधा दर्जन फिल्में होंगी रिलीज : आइए जानते हैं कौन सी हैं वो फिल्में और कौन होंगी फिल्म की हीरोइन

उनकी कई बड़ी फिल्में रिलीज हुईं लेकिन फ्लॉप हो गईं। अब अक्षय के फैंस को नये साल 2023 से बहुत उम्मीदें हैं। अक्षय कुमार की 2023 में कुल छह फिल्में रिलीज होंगी, जिनकी लिस्ट आज हम आपके लिए लाए हैं।

अक्षय कुमार की आएंगी 6 फिल्में

सेल्फी :- इमरान हाशमी के साथ अक्षय कुमार को आप पहली बार साथ में देखेंगे। इस फिल्म का नाम सेल्फी है। जो साल 2019 में आई मलयालम फिल्म ड्राइविंग लाइसेंस की हिंदी रीमेक होगी। फिल्म में नुसरत भरुचा और डायना पेंटी लीड एक्ट्रेस होंगी।

ओ माय गोड :- फिल्म ओ माय गॉड के पहले पार्ट में अक्षय कुमार ने श्रीकृष्णा का किरदार निभाया था। इसके दूसरे पार्ट में अक्षय महादेव बनेंगे और फिल्म 2023 में रिलीज होगी। फिल्म में अरुण गोविल और पंकज त्रिपाठी भी नजर आएंगे।

सोरराई पोटरु :- तमिल फिल्म सोरराइ पोटरु का हिंदी रीमेक बनेगा, जिसका यही नाम होगा। फिल्म में अक्षय कुमार और राधिका मदान नजर आएंगे। फिल्म 2023 में रिलीज हो सकती है।
कैप्सूल गिल :- खबरों के मुताबिक, ये फिल्म अक्षय कुमार के करियर की बिल्कुल अलग फिल्म होगी। इसमें वे एक माइनिंग इंजीनियर बनेंगे, जिसकी कहानी कोल माइंस के ऊपर बनाई जाएगी। फिल्म में परिणीति चोपड़ा भी मुख्य किरदार में नजर आएंगी।


बेडात मराठे वीर दौडले सात :-  इस मराठी फिल्म में अक्षय कुमार शिवाजी महाराज के किरदार में नजर आएंगे। ये फिल्म तमिल, तेलुगू और हिंदी में भी रिलीज होगी। फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज हो चुका है।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "खिलाड़ी अक्षय की इस साल आधा दर्जन फिल्में होंगी रिलीज : आइए जानते हैं कौन सी हैं वो फिल्में और कौन होंगी फिल्म की हीरोइन"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel