भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल की शादी की तारीख तय : BCCI ने ट्वीट कर दी जानकारी


भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल जल्द ही एक्ट्रेस अथिया शेट्टी के साथ शादी करने वाले हैं।

भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल की शादी की तारीख तय : BCCI ने ट्वीट कर दी जानकारी


दावा किया जा रहा है कि ये कपल 23 जनवरी को शादी के बंधन में बंध जाएगा। बता दें कि लंबे समय से दोनों की शादी की चर्चा चल रही है। आने वाले 23 जनवरी को भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज खेल रही होगी। 

केएल राहुल न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी20 दोनों ही सीरीज में हिस्सा नहीं लेंगे। उन्होंने बीसीसीआई से परिवारिक कारणों का हवाला देकर छुट्टी मांगी थी। बीसीसीआई ने ट्वीट करके इस बारे में जानदारी दी थी। इस वजह से भी शादी की खबरों को जोर मिला है।

पिता सुनील शेट्टी ने पिछले साल कहा था कि वो जल्द से जल्द अपनी बेटी की शादी करना चाहते हैं। शादी के बाद अथिया शेट्टी और केएल राहुल मुंबई के बांद्रा इलाके में शिफ्ट होंगे। 

बांद्रा के काटर रोड अपार्टमेंट में ये कपल सी फेसिंग चार बीएचके के फ्लैट में रहेगा। इस फ्लैट के एक महीने का किराया लगभग 10 लाख रुपए है।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to " भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल की शादी की तारीख तय : BCCI ने ट्वीट कर दी जानकारी"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel