झारखंड में एकबार फिर पेट्रोल कांड : दुष्कर्म का विरोध करने पर महिला को लगाई आग, 3 रिश्तेदार तो 1 पड़ोसी, तलाश में जुटी पुलिस


जारीबाग : झारखंड के हजारीबाग में एक महिला को जलाने का मामला सामने आया है। 

झारखंड में एकबार फिर पेट्रोल कांड : दुष्कर्म का विरोध करने पर महिला को लगाई आग, 3 रिश्तेदार तो 1 पड़ोसी, तलाश में जुटी पुलिस

मामले में हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे ने बताया कि घटना हजारीबाग के चरही इलाके में शनिवार रात को हुई थी। यहां चार लोगों ने पीड़िता महिला के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो चारों ने उसपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी।

पुलिस को दिए अपने बयान में महिला ने बताया है कि आरोपी हमलावरों में से तीन उसके रिश्तेदार हैं और चौथा व्यक्ति पड़ोसी था। हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे ने बताया कि इस घटना में पीड़िता महिला करीबन 70 प्रतिशत तक जल गई थी। उसे पहले शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (SBMCH) ले जाया गया, लेकिन उसकी हालत गंभीर होने के कारण वहां के डॉक्टरों ने उसे रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान में रेफर कर दिया। वहां उसका इलाज किया जा रहा है। पीड़ित के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। 

पुलिस ने आरोपियों की खोज के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दी है। 

महिला ने पुलिस को अपने बयान में बताया कि हमलावरों ने पहले उसकी दुकान पर आकर चॉकलेट मांगी और उसे 10 रुपये का भुगतान किया। इसके बाद उन्होंने उधार के नाम पर 100 रुपये मांगे और उसके घर का एक हिस्सा किराए पर देने के लिए कहा। 

महिला ने आगे बताया कि उसने रुपये और किराए पर घर देने के लिए मना करने के बाद वह दुकान बंद करके घर लौट गई। उसी दौरान आरोपी भी पिछले दरवाजे से घर में घुस गया और उसके साथ बलात्कार करने का प्रयास किया। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने हाथ-पैर को खाट से बांध दिया और पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी।

पुलिस ने बताया कि महिला मदद के लिए चिल्लाती रही। उसके चिल्लाने और रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी जब उसकी मदद के लिए गए तो चारों आरोपी भाग गए। महिला के बयान में कहा गया है कि पड़ोसियों ने पुलिस को फोन किया और उसे अस्पताल लेकर गए। पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे ने आगे बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। आरोपियों को पकड़ने का प्रयास जारी है।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to " झारखंड में एकबार फिर पेट्रोल कांड : दुष्कर्म का विरोध करने पर महिला को लगाई आग, 3 रिश्तेदार तो 1 पड़ोसी, तलाश में जुटी पुलिस "

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel