झारखंड पुलिस ने जारी किया इनामी हार्डकोर नक्सलियों की सूची : एक करोड़ से एक लाख तक मिलेंगे इनाम, जानिए पूरी खबर


रांची: - झारखंड पुलिस ने एक लाख से एक करोड़ तक के 26  हार्डकोर इनामी नक्सलियों की फोटो के साथ सूची जारी की है, साथ ही जानकारी देने पर इनाम की घोषणा की है। 

झारखंड पुलिस ने जारी किया इनामी हार्डकोर नक्सलियों की सूची : एक करोड़ से एक लाख तक मिलेंगे इनाम, जानिए पूरी खबर


नक्सलियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस और प्रशासन लगातार सजगता दिखा रही है। समाज की मुख्यधारा से भटके हुए इन लोगों को समाज की धारा में शामिल करने का प्रयास सदैव ही पुलिस करती रही है। कुछ दिनों पहले भी आठ नक्सलियों को पुलिस ने आत्मसमर्पण करवाया था। अब झारखंड पुलिस ने 26 हार्डकोर नक्सलियों की सूची फोटो के साथ जारी की है। यही नहीं इन नक्सलियों की जानकारी देने वाले को बाकायदा इनाम देने की भी घोषणा है।

बता दें इस सूची में एक करोड़ के चार इनामी नक्सली शामिल हैं। इनमें मिसीर बेसरा, रमेश दा, आकाश दा और प्रमोद मिश्रा के नाम शामिल हैं। साथ ही 25 लाख के इनामी नक्सलियों में वीर सिंह, अनमोल दा, अजय महतो और संतोष के नाम शामिल है। वहीं छ: नक्सली पर 15 लाख के इनाम और छ: नक्सलियों पर 5 लाख के इनाम की घोषणा की गई है।

पुलिस की वेबसाइट पर 125 इनामी नक्सली की सूची 

 बता दें कि अभी हाल ही में झारखंड पुलिस ने अपने अधिकारिक वेबसाईट पर इनामी नक्सलियों की सूची जारी की थी। इस सूची में बड़ी बात ये थी कि एक करोड़ के इनामी समेत कई बड़े इनामी नक्सलियों के नाम इस लिस्ट से गायब हो गए हैं। बता दें इस बार जारी किए गए लिस्ट में एक करोड़ के सिर्फ एक इनामी नक्सली प्रयाग मांझी शामिल हैं। साथ ही अन्य 38 इनामी नक्सलियों के नाम शामिल हैं। वहीं इससे पहले झारखंड पुलिस की वेबसाइट पर 125 इनामी नक्सलियों की सूची अपलोड थी और अब फिलहाल इस सूची में महज 38 नक्सलियों के नाम रह गए हैं।
 

साल 2022 में नक्सली मामलो में मिली थी सफलता

 
मालूम हो कि साल 2022 की शुरुआत से ही नक्सलियों पर नकेल कसने को लेकर डबल बुल, ऑक्टोपस और थंडर स्टॉर्म नामक बड़े अभियान चलाए गए। इस अभियान के दौरान नक्सलियों का बड़े स्तर पर सफाया किया गया। झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ की ओर से संयुक्त रुप से डबल बुल, ऑक्टोपस और थंडर स्टॉर्म ऑपरेशन चलाया गया। साल 2022 के जनवरी महीने से लेकर अबतक मुठभेड़ में 11 नक्सली मारे गए,


Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "झारखंड पुलिस ने जारी किया इनामी हार्डकोर नक्सलियों की सूची : एक करोड़ से एक लाख तक मिलेंगे इनाम, जानिए पूरी खबर"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel