साहिबगंज में मकर संक्रांति पर घाटों पर उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धालु लगा रहे गंगा में आस्था की डुबकी, कर रहे हैं दान पुण्य
साहिबगंज : सूर्य के उत्तरायण होने के बाद उदया तिथि में रविवार को मकर संक्रांति का पर्व पूरे देश में मनाया जा रहा है
साहिबगंज में स्नान के लिए गंगा घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। मुक्तेश्वर धाम से लेकर राजमहल तक श्रद्धालु गंगा की अविरल धारा में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। गंगा स्नान के लिए रविवार तड़के चार बजे से ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब घाटों पर पहुंचने लगा और गंगा स्नान का क्रम शुरू हो गया।
इसके बाद श्रद्धालु घाटों पर मौजूद पंडों, पुरोहितों और गरीबों को अन्न, द्रव्य का दान कर रहे हैं। स्नान पूरे दिन चलेगा। सूर्यास्त तक आस्थावान गंगा में स्नान करेंगे। बता दें कि सूर्य के उत्तरायण होने के साथ ही खरमास खत्म हो गया है और सभी शुभ कार्य शुरू हो गए हैं। मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी, उड़द की दाल के दान का खास महत्व है।
मकर संक्रांति को लेकर पुलिस प्रशासन ने घाटों पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया है। कुछ घाटों की सीढ़ियों पर बैरिकेडिंग की गई है।स्नान करने वालो को गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए कहीं - कहीं बोर्ड लगाए गए हैं। लाउड स्पीकर से भी लोगों को सचेत किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन मुस्तैद है।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to "साहिबगंज में मकर संक्रांति पर घाटों पर उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धालु लगा रहे गंगा में आस्था की डुबकी, कर रहे हैं दान पुण्य "
Post a Comment