जल्द ही सात फेरे लेंगे राहुल और आथिया शेट्टी, इस दिन होगी शादी : मेहमानों की लिस्ट तैयार
भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल ने पिछले मैच में शानदार पारी खेलकर टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ जीत दिलाई है।
जल्द ही राहुल अपनी एक्ट्रेस गर्लफ्रेंड आथिया शेट्टी के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले है। जानकारी के मुताबिक दोनों की शादी 23 जनवरी को होगी, शादी का पूरा जश्न तीन दिनों तक चलेगा। शादी सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंगले पर होगी, हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी शेट्टी परिवार द्वारा नहीं दी गई है।
बताया जा रहा है कि शुरुआती दो दिन यानी 21 और 22 जनवरी को हल्दी-मेहंदी और संगीत सेरेमनी है। 23 जनवरी को राहुल-अथिया हमेशा-हमेशा के लिए एक दूजे के हो जाएंगे। दोनों परिवारों में जबरदस्त खुशी का माहौल है। मगर इस इवेंट को मीडिया से दूर रखा जाएगा। शादी के दौरान सारे कार्यक्रम सादगी से होगा।
मेहमानों की लिस्ट भी तैयार कर ली गई है, इसमें बॉलीवुड और क्रिकेट की कई नामचीन हस्तियां शामिल हैं। इस पावर कपल की गेस्ट लिस्ट में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली, हार्दिक पंड्या, अमिताभ बच्चन, सलमान खान, जैकी श्रॉफ, अक्षय कुमार जैसे सेलिब्रिटी शामिल हैं।
राहुल-आथिया अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव दिखते रहे हैं, शादी के बाद केएल राहुल और अथिया बांद्रा के एक आलीशान पेंटहाउस में शिफ्ट हो रहे हैं। जिसके इंटीरियर और डेकोरेशन का काम चल रहा है। बता दें कि
इस साल कपल ने दुबई में न्यू ईयर और क्रिसमस मनाया था, जिस दौरान दोनों ने शादी से जुड़ी काफी शॉपिंग भी की थी। अथिया और राहुल लंबे समय से रिलेशन में हैं।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to " जल्द ही सात फेरे लेंगे राहुल और आथिया शेट्टी, इस दिन होगी शादी : मेहमानों की लिस्ट तैयार"
Post a Comment