थैलीसीमिया से पीड़ित बच्चे का सोनू सूद कराएंगे इलाज, पीड़ित बच्चे के परिजनों से मिले हिंदू धर्म रक्षा मंच के बजरंगी महतो


साहिबगंज : जिले के तालझारी प्रखंड के भतभंगा पंचायत के राधा किसनपुर गांव के विष्णु कर्मकार को बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सोनू सूद का बुलावा आया है। 

थैलीसीमिया से पीड़ित बच्चे का सोनू सूद कराएंगे इलाज, पीड़ित बच्चे के परिजनों से मिले हिंदू धर्म रक्षा मंच के बजरंगी महतो

उनसे मिलने वे गुजरात रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि वे गुजरात पहुंच गए हैं। दरअसल विष्णु कर्मकार के पांच महीने के बेटे दिव्यांश लीवर में बीमारी की समस्या से पीड़ित हैं, जिसे ट्रांसप्लांट कराना होगा। इस पर 20 से 25 लाख रुपए खर्च आने का अनुमान है। इतनी बड़ी राशि का इंतजाम करना मनरेगा मजदूर विष्णु के लिए असंभव है। विष्णु के कुछ शुभचिंतकों ने सोनू सूद से मदद की गुहार लगाई थी। इसके बाद सोनू सूद की ओर से उसे बुलावा आया।

घर पर छोटी सी दुकान चलाने वाले विष्णु कर्मकार के दादा बबुआ कर्मकार के अनुसार बच्चे का जन्म नौ अगस्त, 2022 को गोड्डा जिले के रामगढ़ गांव में हुआ था। जन्म के साथ ही उसमें कई तरह की समस्याएं दिखने लगीं थी। बेटा उसे दिखाने देवघर ले गया। कुछ दिनों तक इलाज भी चला, 

लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद बच्चे को लेकर उनका बेटा विष्णु कर्मकार लौट आए। विष्णु ने झारखंड के साहिबगंज और पाकुड़ के डॉक्टरों को दिखाया। इतना ही नहीं बच्चे के बेहतर इलाज के लिए वे बिहार के भागलपुर और पटना में भी इलाज कराया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। पटना के डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे का लीवर खराब है, जिसे बदलना पड़ेगा। इसपर 20 से 25 लाख रुपए खर्च होंगे। यह सुनकर विष्णु कर्मकार व उसकी पत्नी बसंती देवी के पैरों तले जमीन खिसक गई। दोनों रोने- बिलखने लगे।

वहां किसी ने बताया कि रिम्स में मुफ्त इलाज हो सकता है। दंपत्ति बच्चे को लेकर वहां पहुंचे। वहां भी इलाज नहीं हो सका। बाद में विष्णु मुख्यमंत्री से मदद मांगने उनके आवास गए। वहां सीएम के पीए ने एम्स जाने की सलाह दी और इलाज में सहयोग का आश्वासन भी दिया। लेकिन जब वे बच्चे को लेकर एम्स पहुंचे तो वहां बताया गया कि दो सप्ताह तक किसी भी चिकित्सक से मुलाकात संभव नहीं है। 

इसी बीच अभिनेता सोनू सूद उनकी जिंदगी में भगवान बनकर आए। सोनू ने विष्णु को फोन कर गुजरात आने को कहा। जिसके बाद विष्णु अपने नन्हे बेटे व पत्नी को लेकर वहां रवाना हो गए। बताया जाता है कि मासूम थैलीसीमिया रोग से पीड़ित है।  

इस बाबत हिंदू धर्म रक्षा मंच के प्रदेश महासचिव बजरंगी महतो ने बताया की तालझारी प्रंखड के भतभंगा पंचायत के राधा किशनपुर गांव के विष्णु कर्माकार के पाँच माह के बच्चे के लिवर में खराबी की शिकायत है। उसका इलाज फिल्म अभिनेता सोनु सूद की मदद से गुजरात के सुरत में चल रहा है। इस क्रम में हिन्दू धर्म रक्षा मंच के महासचिव बजरंगी महतो पिछले दिनों पीड़ित बच्चे के परिजनों से मिले और क्षमतानुसार आर्थिक मदद की। 

उन्होंने बताया कि तलझारी प्रखंड के संथाली पंचायत के राधा किशनपुर गांव निवासी एक पिता, बच्चे का इलाज कराते-कराते आर्थिक संकट से जूझ रहा है। लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी बच्चा ठीक नहीं हुआ। उनके तीन बच्चे करिश्मा (8 वर्ष), दिव्यांशु (6) और राधा (2) हैं। पिछले दो वर्षों से दिव्यांशु थैलेसीमिया से पीड़ित हैं। 

हर महीने बच्चे के शरीर का खून बदला जाता है। अब फयनली ऑपरेशन में 20 लाख रुपया खर्च है। जिसे सोनू सूद पूरा कर रहे हैं। बजरंगी ने जिले वासियों से बच्चे के इलाज हेतु मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि हमारे झारखंड सहित देश में तो बड़े-बड़े नेता, बड़े - बड़े उद्योगपति और बड़े-बड़े अमीर लोग रहते हैं, इन सभी के लाखों फैन भी हैं, लेकिन मैं आज पूरे देशवासियों को कहना चाहता हूं कि अगर फैन बनना है तो सोनू सूद का फैन बनो, क्योंकि वे सचमुच एक अच्छे, सच्चे और नेक दिल इंसान हैं।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "थैलीसीमिया से पीड़ित बच्चे का सोनू सूद कराएंगे इलाज, पीड़ित बच्चे के परिजनों से मिले हिंदू धर्म रक्षा मंच के बजरंगी महतो"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel