धंसते शहर में आज से ढहाए जाएंगे असुरक्षित भवन : सबसे पहले तोड़े जाएंगे होटल मलारी इन और माउंट व्यू


जोशीमठ : जोशीमठ में भू-धंसाव के चलते असुरक्षित हो चुके भवनों को गिराने का अभियान मंगलवार से शुरू होगा। 

धंसते शहर में आज से ढहाए जाएंगे असुरक्षित भवन : सबसे पहले तोड़े जाएंगे होटल मलारी इन और माउंट व्यू ` धंसते शहर में आज से ढहाए जाएंगे असुरक्षित भवन : सबसे पहले तोड़े जाएंगे होटल मलारी इन और माउंट व्यू


मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधु ने असुरक्षित भवनों को गिराने के निर्देश दिए हैं। केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान (सीबीआरआई) के वैज्ञानिकों की देखरेख में लोनिवि की टीम भवनों को ढहाने का काम करेगी, दोनों संस्थानों की टीमें जोशीमठ पहुंच गई हैं। असुरक्षित भवनों पर लाल निशान लगा दिए गए हैं।

सचिव आपदा प्रबंधन डॉ.रंजीत सिन्हा के अनुसार जोशीमठ पहुंची सीबीआरआई की टीम ने सोमवार को मलारी इन और माउंट व्यू होटल का सर्वे किया है। इन दोनों होटलों से भवनों को ढहाने की शुरुआत होगी। 

खतरे की जद में एशिया का सबसे लंबा जोशीमठ-औली रोपवे

सबसे पहले होटल मलारी इन तोड़ा जाएगा। केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान रुड़की के विशेषज्ञों की टीम के निर्देशन और एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की मौजूदगी में होटल को तोड़ने की कार्रवाई होगी। इस दौरान 60 मजदूरों के साथ ही दो जेसीबी, एक बड़ी क्रेन और दो टिप्पर ट्रक मौजूद रहेंगे।

प्रशासन के सामने मौसम की चुनौती भी

प्रशासन के सामने मौसम की भी चुनौती है। बारिश या बर्फबारी की संभावना को देखते हुए सरकार सबसे अधिक असुरक्षित भवनों को तत्काल गिराना चाहती है। 

सिलसिलेवार गिराए जाएंगे भवन 

मेकेनिकल तकनीक से ढहाए जाएंगे भवन

भवनों को गिराने के लिए विस्फोटकों की मदद नहीं ली जाएगी। सीबीआरआई के वैज्ञानिकों की देखरेख में लोनिवि की टीम मेकेनिकल तकनीक से भवनों को गिराएगी। इसके लिए मजदूरों की मदद ली जाएगी।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to " धंसते शहर में आज से ढहाए जाएंगे असुरक्षित भवन : सबसे पहले तोड़े जाएंगे होटल मलारी इन और माउंट व्यू "

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel