झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ी, सीने में संक्रमण के बाद रांची के मेदांता में भर्ती, JMM महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने दी जानकारी


रांची : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की तबीयत खराब होने और सांस लेने में दिक्कत होने की शिकायत पर गुरुवार को उनको रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया।

झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ी, सीने में संक्रमण के बाद रांची के मेदांता में भर्ती, JMM महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने दी जानकारी

झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया कि मेरी डॉक्टर से बात हुई है और उन्होंने बताया है कि चेस्ट में संक्रमण है। न्यूमोनिया का एक पैच भी बताया है, जो की पूरी तरह से नियंत्रण में है। 
वह खाना भी खा रहे हैं और लोगों से बात भी कर रहे हैं। हमें लगता है कि 2-3 दिनों में वह पूरी तरह से स्वस्थ हो जाएंगे।

बताते चलें कि 80 वर्षीय शिबू सोरेन राज्य के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इस समय उनके बेटे हेमंत सोरेन सूबे के मुख्यमंत्री हैं। दिशोम गुरु शिबू सोरेन को झारखंड की राजनीति में कद्दावर नेता के रूप में पहचान है। सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया कि डॉक्टरों ने उनकी कई तरह की मेडिकल टेस्ट किए हैं। फिलहाल डॉक्टर उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to " झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ी, सीने में संक्रमण के बाद रांची के मेदांता में भर्ती, JMM महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने दी जानकारी"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel