पलामू हिंसा में सियासत शुरू, भाजपा नेता निशिकांत दुबे ने दी चेतावनी,ओवैसी ने संघ पर लगाए आरोप


लामू : महाशिवरात्रि से पहले तोरणद्वार बनाने के विवाद को लेकर बुधवार को झारखंड के पलामू जिले के पांकी में सांप्रदायिक हिंसा भड़क उठी। 

पलामू हिंसा में सियासत शुरू, भाजपा नेता निशिकांत दुबे ने दी चेतावनी,ओवैसी ने संघ पर लगाए आरोप

दोनों समुदायों के बीच पत्थरबाजी हुई और मारपीट हुई। एक मकान, दो बाइक और दो दुकान आग के हवाले कर दिए गए। अब ताजा जानकारी है कि आज यानी गुरुवार को भी हालात तनावपूर्ण हैं और धारा 144 अभी भी लागू है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गई है।   

वहीं इस मामले पर अब सियासत शुरू हो गई है। भाजपा नेता निशिकांत दुबे ने प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर उचित कार्रवाई नहीं होती है तो आमरण अनशन करेंगे। वहीं ओवैसी ने इस मामले में संघ को दोषी ठहराया है।

मामले में पलामू के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) राज कुमार लकड़ा ने बताया कि झड़प एक विवाद के बाद हुई। उस विवाद में आगामी शिवरात्रि उत्सव के लिए स्थापित स्वागत द्वार को नुकसान पहुंचाने को लेकर ईंट - पत्थरबाजी और एक - दूसरे पर लाठियों से हमला किया गया। आईजीपी ने बताया कि दोनों समुदाय के कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।

मस्जिद से पत्थर फेंकने के बाद हिंसा भड़कने की आशंका

आरोप है कि तोरण द्वार लागने के दौरान पास की मस्जिद से पत्थर फेंके गए। जिसके बाद पत्थरबाजी शुरू हुई। कई दुकानों में तोड़फोड़ की गई। पत्थरबाजी में कुछ पुलिसकर्मियों के भी घायल होने की खबर है। डीसी पलामू के मुताबिक, पूरे क्षेत्र में इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है। बताया जा रहा है कि पेट्रोल बम से भी हमला किया गया। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। कई दुकानों में आगजनी भी की गई। 

हालात को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पूरा इलाका छावनी में तब्दील कर दिया गया है। कई अधिकारी इलाके में ही कैंप कर रहे हैं। दोनों पक्षों से बातचीत की जा रही है। फिलहाल हालात तनावपूर्ण, लेकिन नियंत्रण में हैं।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to " पलामू हिंसा में सियासत शुरू, भाजपा नेता निशिकांत दुबे ने दी चेतावनी,ओवैसी ने संघ पर लगाए आरोप "

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel