"अब ये सिखाएंगी हमें क्रिकेट", RCB ने बनाया सानिया मिर्जा को मेंटॉर, फैंस जमकर कर रहे हैं ट्रोल


क्रिकेट

महिला प्रीमियर लीग 2023 का आगाज़ 4 मार्च से होने जा रहा है,

"अब ये सिखाएंगी हमें क्रिकेट", RCB ने बनाया सानिया मिर्जा को मेंटॉर, फैंस जमकर कर रहे हैं ट्रोल

लेकिन इस पहले सीजन की शुरुआत से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर ने एक बड़ा कदम लेते हुए भारतीय टेनिस स्‍टार सानिया मिर्जा को अपना मेंटॉर नियुक्‍त किया है। सानिया की क्रिकेट में एंट्री से कुछ फैंस तो काफी खुश हैं, लेकिन कुछ उन्हें जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं।

टेनिस जगत में भारत का नाम रौशन करने वाली सानिया ने हाल ही में संन्यास का ऐलान किया था और अब उन्होंने एक नई जिम्मेदारी स्वीकार कर ली है। सानिया ने अपने सुनहरे करियर में 6 ग्रैंड स्‍लैम खिताब जीते और आखिरी बार उन्हें 2023 ऑस्‍ट्रेलियन ओपन में खेलते हुए देखा गया था। टेनिस में भारत का नाम चमकाने वाली सानिया आरसीबी के मेंटॉर के रूप में कितना सफल हो पाती हैं, ये तो वक्त बताएगा। लेकिन फिलहाल दुनियाभर की निगाहें महिला प्रीमियर लीग के पहले सीज़न पर हैं।

वहीं, सानिया के आरसीबी जॉइन करने का ऐलान खुद आरसीबी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से किया, जहां उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'हमारा कोचिंग स्टाफ क्रिकेट की चीजों को संभालेगा, लेकिन हम दबाव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए अपनी महिला क्रिकेटरों का मार्गदर्शन करने के लिए किसी और बेहतर शख्स को नहीं सोच सकते थे। हमारी महिला टीम की मेंटॉर, एक चैंपियन एथलीट और एक पथप्रदर्शक का स्वागत करने में हमारे साथ शामिल हों, नमस्कार सानिया मिर्जा।'

सानिया मिर्जा के आरसीबी में शामिल होने की खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई, वैसे ही उन्हें ट्रोल भी किया जाने लगा।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to " "अब ये सिखाएंगी हमें क्रिकेट", RCB ने बनाया सानिया मिर्जा को मेंटॉर, फैंस जमकर कर रहे हैं ट्रोल"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel