शहर में जंगल का लेना चाहते हैं मजा तो जमशेदपुर पधारिए, आज टाटा के संस्थापक दिवस पर टाटा स्टील के वाइस चेयरमैन नोएल टाटा करेंगे इस जंगल ट्रेल का उद्घाटन, जानिए इसकी खूबियां


मशेदपुर : टाटा स्टील ने टाटा स्टील यूआइएसएल के साथ मिलकर शहर के बीचोंबीच एक जंगल (जंगल ट्रेल) तैयार किया है। 

शहर में जंगल का लेना चाहते हैं मजा तो जमशेदपुर पधारिए, आज टाटा के संस्थापक दिवस पर टाटा स्टील के वाइस चेयरमैन नोएल टाटा करेंगे इस जंगल ट्रेल का उद्घाटन, जानिए इसकी खूबियां

इस जंगल ट्रेल को फॉरेस्ट का थीम दिया गया है। यहां आकर ऐसा नहीं लगेगा कि आप किसी शहरी इलाके में हैं, क्योंकि यहां जंगल की ही फीलिंग आएगी। जंगल ट्रेल को उस एरिया में बनाया गया है, जहां कभी स्लैग की डंपिंग होती थी। इसमें 19 हजार से अधिक पेड़ लगाए गए हैं। इसकी शुरुआती छोर मरीन ड्राइव की ओर है, तो अंतिम छोर सर्किट हाऊस एरिया के पेट्रोल पंप के पीछे वाले एरिया तक है।

संस्थापक दिवस पर शरवासियों को उपहार

तीन मार्च, 2023 को संस्थापक दिवस पर टाटा स्टील के वाइस चेयरमैन नोएल टाटा इसका उद्घाटन करेंगे। नोएल टाटा, टाटा संस के एमिरट्स चेयरमैन रतन टाटा के सौतेले भाई हैं, जिनको हाल ही में वाइस चेयरमैन बनाया गया है। इसके उद्घाटन के साथ ही शहर का ग्रीन कवर एरिया बढ़ जाएगा। लोगों के घूमने के लिए एक बेहतर स्थान मिल सकेगा, जहां लोग प्रकृति और वातावरण के बीच समय बिता सकेंगे। इसे प्राकृतिक ईंटों से बनाया गया है। पहले इस एरिया में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण भी हो रहा था। 2020 से इसको तैयार किया जा रहा था। करीब तीन साल में इसे तैयार किया गया है। यहां स्लैग की डंपिंग 2011 तक होती थी, उसके बाद वहां डंपिंग बंद कर दी गई। यह अपने तरह का अनूठा प्रयोग है।

स्लैग हुआ हरा - भरा

जहां कभी स्लैग की डंपिंग होती थी, अब वहां हजारों पेड़ लगाए गए हैं और ये पूरा जंगल 21 एकड़ में फैला है। वहीं 2.5 किलोमीटर जंगल ट्रेल की लंबाई है, जबकि 2500 वर्ग मीटर में कैंपिंग एरिया है। 3.5 किलोमीटर गुणा दो मीटर चौड़ा वाकिंग ट्रैक भी है। 2020 से इसको तैयार किया जा रहा था। अब तीन साल में जंगल ट्रेल बनकर तैयार हुआ है।

जंगल की है तीन खूबियां

आधुनिक तकनीक से लैस इस जंगल ट्रेल को तीन सेक्टर में बांटा गया है। एक एरिया में सिर्फ पेड़ हैं, तो दूसरे में फाउंटेन के साथ वाटर फॉल का इंतजाम किया गया है। वहीं तीसरे भाग में फलदार पेड़ और अन्य चीजें लगाइ गई है।


Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to " शहर में जंगल का लेना चाहते हैं मजा तो जमशेदपुर पधारिए, आज टाटा के संस्थापक दिवस पर टाटा स्टील के वाइस चेयरमैन नोएल टाटा करेंगे इस जंगल ट्रेल का उद्घाटन, जानिए इसकी खूबियां"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel