झारखंड के बाद अब बिहार में भी बढ़ा बर्ड फ्लू का खतरा, जारी हुआ अलर्ट


टना : बिहार-झारखंड समेत देश के कई राज्यों में बढ़ते बर्ड फ्लू के मामलों को देखते हुए पशुपालन विभाग ने मुजफ्फरपुर जिले में अलर्ट जारी कर दिया है।

झारखंड के बाद अब बिहार में भी बढ़ा बर्ड फ्लू का खतरा, जारी हुआ अलर्ट


मुजफ्फरपुर के मुख्य पशु चिकित्सक ने जिले के सभी ब्लॉकों में रैपिड रिस्पांस टीम का गठन कर पक्षियों का डेली रिपोर्ट देने को कहा है। पड़ोसी राज्य झारखंड में बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद मुजफ्फरपुर जिले में भी मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने अलर्ट जारी कर दिया।

क्या कहते हैं जिला पशुपालन अधिकारी

मुजफ्फरपुर जिले में अब तक बर्ड फ्लू का एक भी मामला सामने नहीं आया है, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. सुधेंदु कुमार ने कहा कि “हमें सतर्क रहना होगा। मुर्गी और पंछियों के रखने के दौरान साफ-सफाई को लेकर अलर्ट रहें। हम जितना ज्यादा अलर्ट रहेंगे, उतना ही बर्ड फ्लू से बच सकते हैं। बर्ड फ्लू की बढ़तीे संभावनाओं को देखते हुए अलर्ट रहना ही हमें बचा सकता है।

अलर्ट रहने का मिला निर्देश

मुजफ्फरपुर जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ सुधेन्दु कुमार ने जिले में बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट रहने को कहा है। इसके साथ ही उन्होंने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि कहीं इस तरह का कोई मामला सामने आता है तो तत्काल विभाग को सूचित करें। डिपार्टमेंट भी अपने स्तर से लगातार इलाके का दौरा कर हालात की समीक्षा कर रहा है। विभाग की और से यह निर्देश मिला है कि रोजाना इससे संबंधित रिपोर्ट भेजी जाए। हम प्रत्येक दिन बिहार सरकार को रिपोर्ट भेज रहे हैं। यदि कहीं कोई केस सामने आता है तो तत्काल इसकी जानकारी दी जाए।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to " झारखंड के बाद अब बिहार में भी बढ़ा बर्ड फ्लू का खतरा, जारी हुआ अलर्ट"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel