नामी डॉन अखिलेश सिंह के गुर्गे अपराधी कन्हैया सिंह को पुलिस ने कमर में रस्सा बांधकर जमशेदपुर बाजार में घुमाया, कानपुर से हुई थी गिरफ्तारी


मशेदपुर : शहर के नामी डॉन अखिलेश सिंह के नाम पर रंगदारी वसूलने वाले अपराधकर्मी, कन्हैया सिंह को पुलिस शहर लेकर पहुंची। 

नामी डॉन अखिलेश सिंह के गुर्गे अपराधी कन्हैया सिंह को पुलिस ने कमर में रस्सा बांधकर जमशेदपुर बाजार में घुमाया, कानपुर से हुई थी गिरफ्तारी

कन्हैया को उत्तर प्रदेश के कानपुर से गिरफ्तार किया गया था। यहां पहुंचने के बाद सिटी एसपी के.विजय शंकर के नेतृत्व में पुलिस ने अपराधी कन्हैया सिंह के हाथ में हथकड़ी और कमर में रस्सा बांधकर साकची बाजार में लोगों के बीच घुमाया।

बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में वह व्यापारियों को रंगदारी के लिए लगातार धमका रहा था। साथ ही वो अवैध वसूली में भी लगा हुआ था। वह अपराधियों की नई फौज भी तैयार कर रहा था। उसका मनोबल तोड़ने के लिए ही पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे बाजार में घुमाया। जबकि दूसरी ओर जिले के एसएसपी प्रभात कुमार ने पुलिस ऑफिस में आयोजित संवाददाता सम्मलेन में बताया कि गिरफ्तार अपराधकर्मी कन्हैया सिंह की निशानदेही पर पुलिस ने देसी पिस्टल और जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। 

उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार उसका पीछा कर रही थी। अंततः उसे कानपुर से गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता भी मिली। फिलहाल उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to " नामी डॉन अखिलेश सिंह के गुर्गे अपराधी कन्हैया सिंह को पुलिस ने कमर में रस्सा बांधकर जमशेदपुर बाजार में घुमाया, कानपुर से हुई थी गिरफ्तारी"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel