नेहरू युवा केंद्र ने दूसरे दिन भी चलाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व सप्ताह का जागरूकता अभियान


 साहिबगंज: युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार, नेहरू युवा केंद्र साहिबगंज की ओर से

नेहरू युवा केंद्र  ने दूसरे दिन भी चलाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व सप्ताह का जागरूकता अभियान


राष्ट्रीय स्वयंसेवक चंदन कुमार एवं कौशर अंसारी के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस वह सप्ताह के दूसरे दिन भी 1 मार्च से 8 मार्च तक अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। 


इस मौके पर पूरे सप्ताह सिलसिलेवार महिला उत्थान कार्यक्रम का आयोजन साहिबगंज के सभी नौ प्रखंड में  करेगा । राष्ट्र स्वयंसेवक चंदन कुमार ने बताया कि इसे आजादी का अमृत महोत्सव  भाग के रूप में प्रतिष्ठित सप्ताह के तौर पर मनाया जा रहा है। तथा विभिन्न उच्च शिक्षण संस्थान एवं महिला मंडल के साथ मिलकर 1 से 8 मार्च तक अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह मनाया जाएगा 

इसके तहत महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता को बढ़ाने के लिए महिला थाना के प्रभारी के सहयोग से किया जाएगा एवं राष्ट्र बाल अधिकार संरक्षण आयोग की जानकारी प्रदान की जाएगी इस आयोजन का फोकस बच्चों एवं महिलाओं पर होगा जिसमें बच्चों की एवं महिलाओं की सुरक्षा एवं अधिकारों की जानकारी के बारे में बताया जाएगा। 

सदर प्रखंड के दूसरे स्वयंसेवक कौसर अंसारी ने बताया कि इस कार्यक्रम का फोकस संकट में महिलाओं की सहायता करने में वन स्टॉप सेंटर द्वारा निभाई गई उनके कार्य भूमिका  पर होगा तथा जानकारी प्रदान किया जाएगा यह प्रयोजना मनो सामाजिक कल्याण पर जोर देगी और इसका उद्देश्य भारत में महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य में सुधार करना है जिसके तहत वन स्टॉप सेंटर के द्वारा लिए गए उन्नत प्रशिक्षण के बारे में भी जानकारी प्रदान किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सत्ता समारोह लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण को प्राप्त करने की दिशा में हुई प्रगति का जशन मनाने के अवसर को चिन्हित करेगा लेकिन साथ ही उपलब्धियों पर गंभीर रूप से प्रतिबिंब ता करने और लैंगिक समानता की दिशा में अधिक गति के प्रयास के लिए करेगा। इस कार्यक्रम में विभिन्न शिक्षण संस्थान के छात्राएं एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "नेहरू युवा केंद्र ने दूसरे दिन भी चलाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व सप्ताह का जागरूकता अभियान"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel