हमारा आहार, सात्विक भोजन क्यों है जरूरी?


कहते हैं कि जैसा अन्न वैसा मन। हम जो कुछ भी खाते हैं वैसा ही हमारा मन बन जाता है। अन्न चरित्र निर्माण करता है। इसलिए हम क्या खा रहे हैं। इस बात का सदा ध्यान रखना चाहिए।

हमारा आहार, सात्विक भोजन क्यों है जरूरी?


प्रकृति से हम जो कुछ भी ग्रहण करते हैं, जैसे भोज्य पदार्थ, पेय पदार्थ, वायु, पांच ज्ञानेन्द्रियों से जो कुछ भी हमारा मन प्राप्त करता है, कर्म इन्द्रियों से हम जो कुछ भी प्राप्त करते हैं और मन में संगृहीत सूचनाओं के मनन से जैसा भाव मन में उठता है। इन सब से हमारे अन्दर का समीकरण बदलता है और गुण समीकरण में आया परिवर्तन ही हमारे वर्तमान को चलाता है। जैसा गुण समीकरण अन्दर होगा, वैसे विचार मन और बुद्धि में उठेंगे। जैसे विचार उठते हैं वैसे ही हम कर्म करते हैं, जैसे हम कर्म करते हैं वैसा ही फल हमें मिलता है।

भोजन के स्वाद

 भोजन के छह स्वाद होते हैं, इनमें - 
~ 1. मधुर स्वाद : मधुर स्वाद वाले खाद्य पदार्थ सर्वाधिक पुष्टिकर माने जाते हैं। वे शरीर में उन महत्वपूर्ण विटामिनों एवं खनिज लवणों को ग्रहण करते हैं, जिसका प्रयोग शर्करा को पचाने के लिए किया जाता है। इस श्रेणी में आने वाले खाद्य पदार्थों में समूचे अनाज के कण, रोटी, चावल, बीज एवं सूखे मेवे होते हैं।
~ 2. खट्टा स्वाद : छाछ, खट्टी मलाई, दही खट्टे होते हैं। अधिकांश अधपके फल एवं कुछ पक्के फल भी खट्टे होते हैं। खट्टे खाद्य पदार्थ का सेवन करने से हमारी भूख बढ़ती है। यह आपके लार एवं पाचक रसों का प्रवाह तेज करती है। खट्टे भोजन का अति सेवन करने से हमारे शरीर में दर्द तथा ऐंठन की अधिक सम्भावना रहती है।
~ 3. नमकीन स्वाद : नमक इत्यादि।
~ 4. तीखा स्वाद: प्याज, लहसून, अदरक, सरसो, लाल मिर्च, मसाले आदि।
~ 5. कड़वा स्वाद: हरी सब्जियां, चाय, कॉफी आदि।
~ 6. कसैला स्वाद: अजवाइन, खीरा, बैंगन, सेव, रुचिरा, झड़बेरी, अंगूर एवं नाशपाती भी कसैले होते हैं।

भोजन के प्रकार भोजन तीन प्रकार के होते हैं। सात्विक, राजसिक एवं तामसिक।

~ 1. सात्विक: सात्विक भोजन सदा ही ताजा पका हुआ, सादा, रसीला, शीघ्र पचने वाला, पोषक, मीठा एवं स्वादिष्ट होता है। यह मस्तिष्क में ऊर्जा में वृद्धि करता है और मन को प्रफुल्लित एवं शांत रखता है। सात्विक भोजन शरीर और मन को पूर्ण रूप से स्वस्थ रखने में बहुत अधिक सहायक है, जो आध्यात्मिक, मानसिक एवं शारीरिक तीनों प्रकार से अच्छा स्वास्थ्य पाना चाहते हैं, उन्हें सात्विक भोजन करना चाहिए।
~ 2. राजसिक: जो लोग चाहते हैं कि वो सिर्फ मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ बने रहें, उन्हें राजसिक भोजन करना चाहिए। यह कड़वा, खट्टा, नमकीन, तेज, चटपटा और सूखा होता है। पूड़ी, पापड़, तेज स्वाद वाले मसाले, मिठाइयां, दही, बैंगन, गाजर, मूली, नीम्बू, मसूर, चाय-कॉफी, पान आदि राजसिक भोजन के अन्तर्गत आते हैं।
~ 3. तामसिक: जो लोग चाहते हैं कि भोजन करने से सिर्फ उनका शरीर ताकतवर और मजबूत बना रहे। उन लोगों को तामसिक भोजन करना चाहिए। बासी, जूठा, अधपका, गंधयुक्त आहार, चर्बीदार या भारी भोजन, जैसे मछली, मांस, अण्डे, शराब, लहसून, प्याज, तम्बाकू, पेस्ट्री, पिज्जा, बर्गर, ब्रेड, तन्दूरी रोटी, बेकरी उत्पाद, जैम, नूडल्स, चिप्स समेत सभी तले हुए पदार्थ आदि होते हैं। ये शरीर में गर्मी पैदा करते हैं, इसीलिए इन्हें तामसिक भोजन की श्रेणी में रखा गया है।

कई पंथों में लहसून और प्याज का उपयोग नहीं किया जाता है। प्याज शरीर को लाभ पहुंचाने के हिसाब से चाहे कितना ही लाभकारी और गुणकारी क्यों न हो, लेकिन मानसिक और आध्यात्मिक नजरिये से यह एक तेज और निचले दर्जे का तामसिक भोजन का पदार्थ है।

हमेशा गर्म और ताजा भोजन ही करना चाहिए, क्योंकि गर्म भोजन और पेट की गर्मी ऐसे भोजन को जल्दी पका देती है। पेट की अग्नि को जठराग्नि कहते हैं। हमारे बुजुर्ग भी कहा करते थे कि गर्म भोजन करो, क्योंकि भोजन अगर ठण्डा हो तो पेट को केवल अपनी गर्मी के आधार पर ही उसको पचाना होता है।
 
अतः तामसी भोजन आलस्य बढ़ाता है, राजसी भोजन क्रोध बढ़ाता है और सात्विक भोजन प्रेम एवं शारीरिक पोषण बढ़ाता है। शरीर भोजन से ही बना है, इसलिए बहुत कुछ हमारे भोजन पर ही निर्भर है।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "हमारा आहार, सात्विक भोजन क्यों है जरूरी?"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel