खतरों के खिलाड़ी सीजन 13, रोहित शेट्टी के इस शो में खतरों से खेलेंगे ये 11 कंटेस्टेंट्स, जानें इन सेलेब्स के नाम, क्या ऊर्फी जावेद भी आएंगी नजर?


नोरंजन

फिल्ममेकर रोहित शेट्टी अपने स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 13वें सीजन से फिर से टीवी पर वापसी कर रहे है। 

खतरों के खिलाड़ी सीजन 13, रोहित शेट्टी के इस शो में खतरों से खेलेंगे ये 11 कंटेस्टेंट्स, जानें इन सेलेब्स के नाम, क्या ऊर्फी जावेद भी आएंगी नजर?

कंटेस्टेंट को लेकर तरह-तरह की बातें सोशल मीडिया पर हो रही है। कहा जा रहा है कि इस सीजन में बिग बॉस के 7 कंटेस्टेंट इस शो में होंगे। सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' के नकुल मेहता का भी नाम सामने आया है। संभावित लिस्ट सामने आई है। बता दें कि 

रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' का 13वां सीजन में इस बार फिर से कंटेस्टेंट खतरनाक स्टंट करते दिखेंगे।
ये बनेंगे खतरों के खिलाड़ी

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सबसे पहला नाम इसमें उर्फी जावेद का आ रहा है, जो इसका हिस्सा हो सकती हैं। मेकर्स ने उन्हें अप्रोच किया है, अगर सब कुछ ठीक रहा तो वो रोहित शेट्टी के शो में दिखेंगी।

टीवी शो बड़े अच्छे लगते हैं फेम राम यानी नकुल मेहता और दिशा परमार यानी प्रिया के खतरों के खिलाड़ी 13 में भाग लेने की संभावना है। बता दें कि हाल ही में कपल ने बड़े अच्छे लगते हैं शो को अलविदा कहा था।रोहित शेट्टी ने बिग बॉस 16 में शालीन भनोट को खतरों के खिलाड़ी 13 में भाग लेने का मौका दिया था। हालांकि शालीन ने उनके ऑफर को रिजेक्ट कर दिया था। अब देखना है कि वो इसका हिस्सा होते है या नहीं। "वहीं" कि सुम्बुल तौकीर खान, प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता को भी शो ऑफर हुआ है। हालांकि ये लोग इसका हिस्सा बनेंगे या नहीं, इसपर कंफर्म कुछ कहा नहीं गया है।

बिग बॉस मराठी विनर शिव ठाकरे भी खतरों के खिलाड़ी 13 में भाग लेना चाहते है। उन्होंने कई बार शो में जाने की इच्छा जताई थी। कहा जा रहा है कि इस बार वो फाइनली शो में दिखेंगे। वहीं कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी का भी नाम सामने आ रहा है, जो इस शो में नजर आएंगे। इसके अलावा अर्चना गौतम, सौंदर्या शर्मा को लेकर कहा जा रहा कि उन्हें मेकर्स ने अप्रोच किया है।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "खतरों के खिलाड़ी सीजन 13, रोहित शेट्टी के इस शो में खतरों से खेलेंगे ये 11 कंटेस्टेंट्स, जानें इन सेलेब्स के नाम, क्या ऊर्फी जावेद भी आएंगी नजर?"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel