मोदी राज में बदल गया देश का सियासी नक्शा, पूर्वोत्तर के नतीजों के बाद अब क्या हैं हालात
नई दिल्ली : पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में विधानसभा चुनाव के नतीजे स्पष्ट हो चुके हैं।
त्रिपुरा में भाजपा अकेले तो नगालैंड में सहयोगी एनडीपीपी के साथ सत्ता में वापसी करेगी। मेघालय की बात करें तो यहां सत्ताधारी एनपीपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। उम्मीद जताई जा रही है इन तीनों राज्यों में एनडीए की सरकारें कायम रहेंगी।
इससे पहले दिसंबर में दो राज्यों गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव हुए थे। गुजरात में भारतीय जनता पार्टी अपनी सत्ता बचाने में कामयाब रही, लेकिन हिमाचल में भाजपा रिवाज नहीं बदल पाई और सत्ता से बाहर हो गई। पांच महीने के अंदर ये दूसरा राज्य था, जहां की सत्ता भाजपा के हाथ से चली गई।
अब देश के 16 राज्यों में भाजपा सत्ता में है। इन राज्यों में देश की करीब 49.3 फीसदी आबादी रहती है। कांग्रेस अब छह राज्यों में सरकार का हिस्सा है। हिमाचल, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है। तीन अन्य राज्यों में कांग्रेस गठबंधन का हिस्सा है। इन राज्यों में देश की आबादी का कुल 26 फीसदी हिस्सा रहता है।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to "मोदी राज में बदल गया देश का सियासी नक्शा, पूर्वोत्तर के नतीजों के बाद अब क्या हैं हालात "
Post a Comment