रांची पहुंची अफगानिस्तान की अभिनेत्री फिरदौस खान, आड्रे हाउस में द सर्वाइवल बॉस का ऑडिशन आज


झारखंड के 20 विजेता मुंबई में 8 दिन का देंगे ऑडिशन

रांची पहुंची अफगानिस्तान की अभिनेत्री फिरदौस खान, आड्रे हाउस में द सर्वाइवल बॉस का ऑडिशन आज

रांची : द सर्वाइवल बॉस रियलिटी शो के ऑडिशन को ऑड्रे हाउस में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अफगानिस्तान की अभिनेत्री फिरदौस खान ने कहा कि पूरे देश के प्रतिभा जो छोटे-छोटे गांव में रहते हैं, उनकी पहचान कर उसे एक मुकाम देना ही इसका मकसद है। 

इसी क्रम में झारखंड में 15 जनवरी को ऑड्रे हाउस में ऑडिशन होगा। इस ऑडिशन में भाग लेने के लिए प्रतिभागी अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं, जिसके लिए वह 91422 48625 और 6 200577897 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस ऑडिशन में सिंगिंग, डांसिंग और एक्टिंग के वैसे बच्चे जिनमें प्रतिभा है, वह इस ऑडिशन में भाग ले सकते हैं। 

मौके पर बोलते हुए झारखंड के एक्टर एंड डांसर रानी राय ने कहा कि जिस बच्चे में टैलेंट है, वह यहां आकर अपनी प्रतिभा को ऑडिशन में दिखा सकते हैं। रिपु सूदन साहू ने कहा कि यह ऑडिशन देश के हर एक राज्य में आयोजित किया जा रहा है। 

कोई भी इस प्लेटफार्म पर जाकर अपनी प्रतिभा दिखा सकते हैं। झारखंड ऑडिशन से चुने गए 20 लोगों को मुंबई में 8 दिन का ऑडिशन होगा, जहां वह अपने प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। विजेता प्रतिभागी को 10 लख रुपए का इनाम दिया जाएगा, 

साथ ही साक्षात एंटरटेनमेंट और सर्वाइवल बॉस के द्वारा ओटीटी में वैसे लोगों को काम दिया जाएगा।इसके अलावा जितने भी 20 प्रतिभागी जो झारखंड से चुनकर जाएंगे उन्हें आगे प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया जाएगा। 

उन्हें भी ओटीटी पर काम दिया जाएगा। ऑल इंडिया सर्वधर्म ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह संस्थापक इम्तियाज अहमद नजमी और द सर्वाइवल बॉस के फिरदौस खान के बीच एक एमओयू हुआ है, जिसमें पूरे झारखंड में जितने भी ऑडिशन होंगे यह दोनों साथ में मिलकर करेंगे। इनका अगला एडमिशन जमशेदपुर में होगा।

By: Sanjay Kumar Dhiraj

0 Response to "रांची पहुंची अफगानिस्तान की अभिनेत्री फिरदौस खान, आड्रे हाउस में द सर्वाइवल बॉस का ऑडिशन आज"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel