8 मांगों को लेकर आजसू पार्टी ने किया सांकेतिक धरना–प्रदर्शन


 जल्दी मांगें पूरी करे सरकार, नहीं तो होगा आंदोलन

साहिबगंज : आजसू पार्टी द्वारा सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में जिला अध्यक्ष चतुरानंद पांडे की अध्यक्षता में एक दिवसीय सांकेतिक धरना–प्रदर्शन का आयोजन किया गया। धरना का सफल संचालन प्रखंड अध्यक्ष शशिकांत दुबे एवं महिला मोर्चा की प्रखंड अध्यक्षा दुर्गावती देवी ने किया। 

8 मांगों को लेकर आजसू पार्टी ने किया सांकेतिक धरना–प्रदर्शन

जिला अध्यक्ष चतुरानंद पांडे ने बताया कि आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आमजनों की समस्याओं के निदान के लिए झारखंड सरकार की बहरी–गूंगी नेताओं एवं पदाधिकारियों को जगाने एवं जनता की उचित मांगों के समर्थन में एक दिवसीय सांकेतिक धरना–प्रदर्शन के माध्यम से अपनी मांगों को रखने का काम किया है।

इन मांगों में, स्थानीय युवाओं और छात्रों को समय पर एवं सरल रूप से जाति, निवास एवम आय प्रमाण पत्र निर्गत करने की मांग, ̤किसानों को समय पर खाद– बीज एवं सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं को ईमानदारी पूर्वक लागू करने की मांग, भूमि का राजस्व रसीद देने की मांग, जमीन की रजिस्ट्री एवं म्यूटेशन प्रारंभ करने की मांग, 

प्रखंड क्षेत्र में मनरेगा योजना में व्याप्त भ्रष्टाचार की उचित जांच कराने की मांग, मनरेगा योजना द्वारा कराए जा रहे सभी काम का स्थल निरीक्षण कराकर दोषी कर्मचारी एवं पदाधिकारियों को सजा देने की मांग और राजस्व कर्मचारी, राजस्व निरीक्षक और प्रखंड पदाधिकारी की संपत्ति की जांच कराने की मांग शामिल हैं।

महिला मोर्चा की प्रखंड अध्यक्षा दुर्गावती देवी ने कहा की ̤इन सभी मांगों को सरकार जल्द लागू करें, नहीं तो पार्टी इन मांगों के समर्थन में जोरदार आंदोलन करेगी, जिसकी सारी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड अध्यक्ष शशिकांत दुबे, प्रखंड सचिव मोहम्मद तनवीर आलम, जिला कार्यकारिणी सदस्य राम प्रवेश यादव, गोविंद पासवान, केंद्रीय सदस्य कार्तिक मालतो, ओंकार तिवारी, जिला संगठन सचिव विकास कुमार साह, 

महिला मोर्चा की मेरी मालतो, सुहानी किस्कू, कुसुम देवी, मणिकांत मिश्रा, पुतुल देवी, नीलम मुर्मू, किरण देवी, कलावती देवी, सूरजमुखी देवी, रमा देवी, श्रीमती देवी, सुनैना देवी, संगीता देवी, जेठा मरांडी, सुनील मालतो, सुखदेव मालतो, दीपक मालतो सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित हुए।


साहिबगंज से संजय कुमार धीरज

0 Response to "8 मांगों को लेकर आजसू पार्टी ने किया सांकेतिक धरना–प्रदर्शन"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel