राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा फिर से हुई स्थगित, जानें कारण


वाराणसी : कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे हैं। इस यात्रा को लेकर राहुल गांधी उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश कर चुके हैं।राहुल गांधी की यात्रा आज काशी में निकलनी थी, लेकिन अब यात्रा को एक बार फिर से स्थगित कर दिया गया है।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा फिर से हुई स्थगित, जानें कारण

कांग्रेस पार्टी के नेता जयराम रमेश ने इसकी जानकारी दी है। जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राहुल गांधी के वायनाड जाने की जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी वापस इस यात्रा को प्रयागराज जिले से शुरू करेंगे।

जयराम रमेश ने दी जानकारी

एक्स पर किए गए अपने पोस्ट में जयराम रमेश ने लिखा है कि वायनाड में राहुल गांधी की उपस्थिति की तत्काल आवश्यकता है। वह आज शाम 5 बजे वाराणसी से प्रस्थान कर रहे हैं।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा कल 18 फरवरी को दोपहर 3 बजे प्रयागराज में फिर से शुरू होगी। वहीं राहुल गांधी को वायनाड क्यों भेजा जा रहा है? इस बारे में अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उनकी आज की यात्रा में रुकावट कहीं ना कहीं कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है। 

काशी मे हुआ विरोध

बता दें कि कल शुक्रवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा उत्तर प्रदेश की सीमा में पहुंची।चंदौली में भी राहुल गांधी सरकार पर जमकर निशाना साधा। इसके साथ ही आज राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी पहुंचे। 

राहुल गांधी की यात्रा का आज पीएम मोदी के गढ़ काशी में जमकर विरोध भी किया गया। राहुल जब अपनी यात्रा गोलगड्डा से शुरू कर हरतीरथ चौराहे पर पहुंचे, तो कुछ युवकों ने भगवान श्री राम के बैनर,  झंडा और भगवा रंग का गमछा डाल जय श्री राम के नारे लगाते हुए उनका जमकर विरोध किया।

By: Sanjay Kumar Dhiraj

0 Response to "राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा फिर से हुई स्थगित, जानें कारण"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel