मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का प्रमंडलीय स्तरीय दौरा साहिबगंज में


 पुलिस लाइन मैदान में मुख्यमंत्री करेंगे जनसभा को संबोधित

मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का प्रमंडलीय स्तरीय दौरा साहिबगंज में

साहिबगंज : जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के प्रमंडल में स्तरीय भ्रमण के सफल आयोजन हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त हेमंत सती ने बताया कि मुख्यमंत्री का प्रमंडल स्तरीय यात्रा साहिबगंज में प्रस्तावित है।

इस क्रम में उन्होंने उनके आगमन को लेकर तैयारियों से संबंधित बिंदुवार समीक्षा की, जहां उन्होंने टेंट–पंडाल की व्यवस्था, विधि व्यवस्था संधारण, मुख्यमंत्री के गार्ड ऑफ ऑनर, हेलीपैड निर्माण, 

विभिन्न जगहों से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले लोगों को दी जाने वाली सुविधाएं, पेयजल आदि की व्यवस्था, उनके बैठने आदि की व्यवस्था, शहर में यातायात नियंत्रण, वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं से संबंधित अहम निर्देश दिए। 

इस क्रम में उन्होंने आगे बताया कि मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का कार्यक्रम पुलिस लाइन में निर्धारित किया गया है। वहीं उन्होंने 23.02.24 तक सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर सभी तैयारियां पूर्ण करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया।

बैठक के दौरान उपायुक्त के अलावा, पुलिस अधीक्षक, वन प्रमंडल पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त। अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी, सभी थाना प्रभारी एवं अन्य उपस्थित थे।

साहिबगंज से संजय कुमार धीरज

0 Response to "मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का प्रमंडलीय स्तरीय दौरा साहिबगंज में"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel