मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के आगमन से पूर्व सभी तैयारी सुनिश्चित करने हेतु उपायुक्त ने किया स्थल निरीक्षण


साहिबगंज : झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के साहिबगंज में प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम हेतु आगमन से पूर्व तैयारियों को सुनिश्चित करने के लिए जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त हेमंत सती ने आयोजन स्थल का जायज़ा लिया।

मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के आगमन से पूर्व सभी तैयारी सुनिश्चित करने हेतु उपायुक्त ने किया स्थल निरीक्षण

इस बीच उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने आयोजन स्थल पुलिस लाइन मैदान का निरीक्षण किया। जहां उपायुक्त ने सुरक्षा व्यवस्था, टेंट पंडाल की व्यवस्था, आमजनों के लिए अन्य व्यवस्थाएं तथा सुविधाएं, वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था, बैरिकेडिंग आदि की व्यवस्था से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए।

इस दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के अलावे उप विकास आयुक्त सतीश चंद्र, अपर समाहर्ता विनय मिश्र, अनुमंडल पदाधिकारी सदर रवि जैन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी जयवर्धन कुमार, जिला नजारत उपसमाहर्ता अमर प्रसाद एवं अन्य उपस्थित थे।

By: Sanjay Kumar Dhiraj

0 Response to "मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के आगमन से पूर्व सभी तैयारी सुनिश्चित करने हेतु उपायुक्त ने किया स्थल निरीक्षण"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel