भारतीय सेना में अग्निपथ स्कीम के जरिये भर्ती प्रक्रिया की जानकारी हेतु कार्यक्रम का हुआ आयोजन


 महिलाओं का भी सेना में शामिल किया जा रहा है

भारतीय सेना में अग्निपथ स्कीम के जरिये भर्ती प्रक्रिया की जानकारी हेतु कार्यक्रम का हुआ आयोजन

साहिबगंज : भारतीय सेना में अग्निपथ स्कीम के जरिये भर्ती प्रक्रिया कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को सिद्धो–कान्हो सभागार में किया गया। इस क्रम में युवाओं को सेना में बहाली की प्रक्रिया, अभ्यर्थी की योग्यता, आवेदन की प्रक्रिया, सेवाकाल के दौरान मिलनेवाले लाभ आदि की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सेना भर्ती कार्यालय, रांची के निदेशक, कर्नल विकास भोला द्वारा अग्निपथ योजना से संबंधित मोटिवेशनल व्याख्यान छात्र–छात्राओं के बीच दिया गया। इस दौरान वक्ताओं द्वारा सेना भर्ती को लेकर बताया गया कि पहले सेना में केवल पुरुष की ही भर्ती होती थी, 

परंतु वर्तमान में महिलाओं को भी सेना में भर्ती किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सेना में अनुशासन सबसे ज्यादा अनिवार्य है, यह आपको अनुशासन में रहकर सभी कार्यों को करने की सीख देता है। झारखंड में बहादुर सैनिकों की कोई कमी नहीं है, पूर्व में भी झारखंड के कई बहादुर सिपाही भारतीय सेना में

योगदान दे चुके हैं। 

उन्होंने बताया कि सेना में दो प्रकार से भर्ती होती है, पहला ऑफिसर रैंक और दूसरा सोल्जर रैंक। सेना में कार्य आपको देश की सेवा करने का अवसर देता है, यह आपको देश के कई एडवेंचरस स्थान पर जाकर सेवा देने का अवसर देता है। 

कक्षा आठवीं पास से लेकर 10वीं एवं 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को सेना में भर्ती का अवसर दिया जाता है। कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं के बीच क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, 

जहां क्विज में सही जवाब देने वाले छात्र - छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। सेना भर्ती कार्यालय, रांची की ओर से रांची के निदेशक, कर्नल विकास भोला ने कार्यक्रम के पश्चात नव नियुक्त उपायुक्त हेमंत सती से मुलाकात करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान किया।

कार्यक्रम के दौरान सेना भर्ती कार्यालय, रांची के निदेशक, कर्नल विकास भोला, सब मेजर संदीप थापा, जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गानंद झा, सैकड़ो की संख्या में छात्र-छात्राएं एवं अन्य उपस्थित थे।

By: Sanjay Kumar Dhiraj

0 Response to "भारतीय सेना में अग्निपथ स्कीम के जरिये भर्ती प्रक्रिया की जानकारी हेतु कार्यक्रम का हुआ आयोजन"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel