फ्लोर टेस्ट में मिली सफलता पर जदयू कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को दी बधाई
साहिबगंज : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा विधानसभा में फ्लोर टेस्ट में पास करने पर एनडीए कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता प्रकट करते हुए बधाई दी है।
मुख्यमंत्री को मिली सफलता का साहिबगंज के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया है। लोगों ने कहा कि अब बिहार में विकास की रफ्तार और तेज होगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा युवाओं को रोजगार देने की प्रक्रिया पूर्ववत जारी रहेगी।
बधाई देने वालों में कारी ठाकुर, हरिओम सिंह, रामवृक्ष सिंह, राजेश्वर सिंह, बिंदु कामत, तहसीन अहमद, विजय राम, रामचंद्र राय, गीता देवी, महेन्द्र नारायण पण्डित, सुरेश कामत, विजय सिंह, सुजीत पासवान, विनोद सिंह, संजय सहनी, देवलाल ठाकुर, किशोरी पासवान समेत सैकड़ों लोग शामिल हैं।
By: Sanjay Kumar Dhiraj
0 Response to "फ्लोर टेस्ट में मिली सफलता पर जदयू कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को दी बधाई "
Post a Comment