नौ कुंडीय श्रीराम महायज्ञ कलश यात्रा के साथ शुरू, 5100 कलश लेकर निकली महिलाएं
5100 कलश लेकर निकली महिलाएं,कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, 70 वर्षो से प्रज्वलित दीपक का दर्शन पूजन करने उमड़ रही भीड़
साहिबगंज : नौ कुंडीय श्रीराम महायज्ञ का शुभारंभ गुरुवार को भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ। सुबह महादेवगंज ठाकुरबाड़ी मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में शामिल 5100 कन्याओं एवम महिलाओं ने विभिन्न चौक–चौराहों का भ्रमण करते हुए डीबीएल घाट पहुंचकर कलश में जल भरा, पुनः विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए वापस ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर स्थित यज्ञ स्थल पहुंचकर भक्ति भाव से पूजा–अर्चना की।
कलश यात्रा में दर्जनों साधु– संतों के साथ भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा राष्ट्रीय मंत्री सह उत्तराखंड प्रभारी बजरंगी प्रसाद यादव ने कलश यात्रा का शुभारंभ किया। सचिव मनोज यादव ने बताया कि देश के विभिन्न हिस्सों से लगभग 300 से अधिक साधु–संत इस यज्ञ में शामिल होंगे।
गुरुवार को यज्ञ का पहला दिन कलश यात्रा के बाद वैदिक मंत्रोचारण के साथ अग्नि प्रज्वलित किया गया और पूजन हुआ। वहीं, माघी पूर्णिमा के दिन यानी 24 फरवरी को महाराष्ट्र के संत माधवाचार्य का झारखंड के देवघर के रास्ते साहिबगंज आगमन होगा।
एक मार्च को नौ कुंडीय श्रीराम महायज्ञ की पूर्णाहुति के साथ ही यज्ञ का समापन होगा। पूरा महादेवगंज भक्ति के रंग में रंगा हुआ है। ग्राम वासियों के सहयोग से पिछले 70 वर्षो से प्रज्वलित दीपक को देखने भी मंदिर में भक्तो की भीड़ उमड़ रही है।
मौके पर मुख्य संरक्षक सह किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव, अध्यक्ष दारा सिंह यादव, सचिव मनोज यादव, कोषाध्यक्ष विजय यादव, राम अवध यादव, पवन यादव, भोला यादव, भोला मंडल, बलराम मंडल, गिरधारी यादव, पप्पू यादव, मंहत बृजमोहन दास, पुरुषोत्तम दास, राजाराम यादव, अनुराग राहुल, सनातन प्रेमी, श्रद्धालुगण सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए।
By: Sanjay Kumar Dhiraj
0 Response to "नौ कुंडीय श्रीराम महायज्ञ कलश यात्रा के साथ शुरू, 5100 कलश लेकर निकली महिलाएं"
Post a Comment