प्रमंडलीय आयुक्त संथाल परगना लालचंद दादेल द्वारा मतदान केन्द्रों का किया गया निरीक्षण
साहिबगंज : आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनज़र संथाल परगना के प्रमंडलीय आयुक्त लालचंद दादेल द्वारा राजमहल, बोरियो एवं बरहेट विधानसभा क्षेत्र के 10 मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया गया।
इस क्रम में प्रमंडलीय आयुक्त दादेल ने मतदान केंद्रों में मूलभूत बुनियादी सुविधा, यथा – पानी, शौचालय, विद्युत आपूर्ति, रैंप आदि की व्यवस्था का जायज़ा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित प्राधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। साथ ही 80 वर्ष के ऊपर बुजुर्ग मतदाता एवं दिव्यांग मतदाताओं के लिए सुविधाओं का भी जायजा लिया।
वहीं उन्होंने आवश्यक सुधार को लेकर भी निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने बीएलओ रजिस्टर आदि की भी जांच की। निरीक्षण के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त हेमंत सती, पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव,
उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, अनुमंडल पदाधिकारी सदर रवि जैन, निदेशक आइटीडीए, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुनीता किस्कू, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी बोरियो, बरहेट राजमहल एवं अन्य उपस्थित थे।
By: Sanjay Kumar Dhiraj
0 Response to "प्रमंडलीय आयुक्त संथाल परगना लालचंद दादेल द्वारा मतदान केन्द्रों का किया गया निरीक्षण"
Post a Comment