बिजली दर में वृद्धि का बीजेपी ने किया विरोध–प्रदर्शन, भारतीय जनता पार्टी ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन


साहिबगंज : भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री सह उत्तराखंड प्रभारी बजरंगी यादव के नेत्तृत्व में राज्य में बढ़ी हुई बिजली दर के विरोध में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के खिलाफ विरोध–प्रर्दशन कर पुतला जलाया गया। यहां भाजपा के विभिन्न मोर्चों के कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरोध में पुरजोर नारेबाजी करते हुए विरोध किया।


मौके पर बजरंगी यादव ने कहा की राज्य सरकार जनता को सिर्फ लूटने, ठगने और बहकने का काम किया है। बढ़ी हुई कीमत से गरीब जनता के ऊपर बिजली की दरों में लगभग 8% की बढ़ोतरी का अतिरिक्त भार डालने का काम किया है। 

यह सरकार जनता की कमाई को लूटने का काम कर रही है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के रहते हुए इस राज्य में ऐसा संभव नहीं है। भारतीय जनता पार्टी का हर एक कार्यकर्ता इस लड़ाई को सदन से लेकर सड़क पर पूरी मजबूती के साथ लड़ेगा और इस सरकार को बढ़ी हुई कीमतों को वापस लेना होगा। 

यह सरकार हर क्षेत्र में पूरे तरीके से विफल है। चाहे वह युवाओं को रोजगार देने का मामला हो, राज्य में लॉ एंड ऑर्डर का मसला हो, महिलाओं की सुरक्षा का मामला हो या अब गरीब जनता के ऊपर बिजली के दरों को बढ़ाकर अतिरिक्त बोझ डालने का मसला, 

यह निकम्मी सरकार हर जगह नाकाम रही है। सरकार गहरी नींद में सोई है, इसको जगाने का काम भाजपा का हर एक कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ करेगा और इस सरकार को राज्य से उखाड़ फेंकने का काम भी भाजपा कार्यकर्ता ही करेगा।

मौके पर जिला अध्यक्ष उज्जवल मंडल ने कहा कि राज्य की निकम्मी सरकार को राज्य की जनता से कोई लेना-देना नहीं है। यह सरकार हर बात में झूठ बोलकर अपनी पीठ थपथपाती है और आखिरी में परिणाम यह होता है कि इससे राज्य की जनता को सिर्फ और सिर्फ नुकसान होता है। 

इस सरकार ने सूबे में बिजली की दरों में बढ़ोतरी कर हर एक गरीब परिवार और हर गरीब व्यक्ति के ऊपर अतिरिक्त बोझ डालने का काम किया है। झारखंड राज्य में कोयला सबसे ज्यादा पाया जाता हैं, फिर भी हमारे राज्य में बिजली के दरों को बढ़ाया जाना, चिंता का विषय है। 

सरकार हर मामले में लोगों को ठगने का काम कर रही है। एक तरफ से फ्री यूनिट का जुमला देकर लोगों को बहलाने का काम किया, वहीं दूसरी ओर बिजली की दरों को बढ़ाकर जनता की कमाई को लूटने का काम किया। 

इसके विरोध में आंदोलन लगातार सड़कों पर चलता रहेगा, जब तक की यह सरकार बढ़ी हुई कीमतों को वापस नहीं ले लेता और आम आदमी को राहत नहीं दे देता। देश में नरेंद्र मोदी की सरकार लगातार गरीब आदमी की चिंता करते हुए कैसे उसका जीवन सुखमय हो, उसके लिए काम कर रही है। 

और राज्य की ठगबंधन जेएमएम, कांग्रेस, आरजेडी की सरकार लगातार सिर्फ गरीब जनता को दबाने का और उसको लूटने–खसोटने का काम कर रही है, इसका विरोध हर हाल में पूरी मजबूती से किया जाएगा। 

मौके पर मुख्य रूप से भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी यादव के अलावा, भाजपा मंडल अध्यक्ष, विभिन्न मोर्चों के जिला अध्यक्ष, सचिव, महासचिव, विभिन्न महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष, भाजपा के वरिष्ठ नेता, युवा कार्यकर्ता शामिल थे।

By: संजय कुमार धीरज

0 Response to "बिजली दर में वृद्धि का बीजेपी ने किया विरोध–प्रदर्शन, भारतीय जनता पार्टी ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel