राजनीतिक रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर का नेता जी सुभाष स्टेडियम में आगमन आज


बिहार में एक नए राजनैतिक विकल्प को तैयार करने के लिए चल रहा है उनका जन सुराज अभियान

राजनीतिक रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर का नेता जी सुभाष स्टेडियम में आगमन आज

अररिया : जन सुराज पदयात्रा पर निकले राजनीतिक रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर अपने जन सुराज अभियान पर हैं। ।महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर पश्चिम चंपारण जिले से बिहार में 3500 किलोमीटर की यह पदयात्रा है। जिसके बाद उनके व्यापक रूप से राजनीति के क्षेत्र में नए सिरे से कदम रखने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

इसी कड़ी में बिहार में एक नए राजनैतिक विकल्प को तैयार करने के लिए चल रहे जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर का आगमन 7 मार्च को अररिया जिला मुख्यालय स्थित नेताजी सुभाष स्टेडियम में हो रहा है। आगमन को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

कार्यक्रम दिनांक- 07 मार्च 2024 (गुरुवार) समय- सुबह 10 बजे से है। जन सुराज से जुड़े

लोगों ने बताया की सभी सम्मानित साथियों से बिहार की सामाजिक और राजनैतिक परिस्थितियों और उसके विकल्प में आपकी और उनकी भूमिका के विषय में चर्चा करने हेतु आ रहे हैं।

By: Sanjay Kumar Dhiraj

0 Response to " राजनीतिक रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर का नेता जी सुभाष स्टेडियम में आगमन आज"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel