शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का हुआ शुभारंभ, छोटा पचगढ़, जिरवाबाड़ी


साहिबगंज : जिले के जिरवाबाड़ी अन्तर्गत ज्योति मोड़ के निकट महाशिवरात्री के अवसर पर नौ दिवसीय संगीतमय शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन शुरू हो गया है। समिति के अध्यक्ष ने बताया कि 6 मार्च को 501 कन्याओं एवम महिलाओं द्वारा कलश शोभा यात्रा निकाली गई।

शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का हुआ शुभारंभ, छोटा पचगढ़, जिरवाबाड़ी

वहीं, विधि–विधान के साथ पार्थिव शिव पूजन और रुद्राभिषेक विद्वान् पंडितों के सानिध्य में किया गया। 7 मार्च से 14 मार्च तक दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक कथा वाचक महाराज ओम प्रकाश शिव महापुराण का प्रवचन करेंगे, जबकि 14 मार्च की सुबह 8 बजे से 11 बजे तक हवन के साथ ही यज्ञ की पूर्णाहुति होगी।

अयोध्या से आए पंडित विनायक मिश्रा, सुशांत चौधरी, प्रियांशु तिवारी के संगत में पुतुल, कमल और जवाहर द्वारा शिव महापुराण की महा कथा की संगीतमय प्रस्तुति दी जाएगी। इस आयोजन की तैयारी में आयोजन समिति के सदस्यों के अलावा सम्पूर्ण ग्रामीण एकजुट होकर दिन–रात लगे हुए है।

यज्ञ स्थल पर भव्य मेला का आयोजन किया जा रहा है। विधि व्यवस्था बनाने के लिए आयोजन समिति के सदस्यों के अलावा पुलिस की तैनाती की गई है। यज्ञ स्थल पर नियंत्रण कार्यालय की भी व्यवस्था है। बता दें कि मानस सद्भावना समिति, छोटा पाचगढ़ की ओर से हर साल यज्ञ का आयोजन किया जाता है।

By: Sanjay Kumar Dhiraj

0 Response to " शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का हुआ शुभारंभ, छोटा पचगढ़, जिरवाबाड़ी "

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel