ईद एवं रामनवमी पर्व आपसी भाईचारा और सद्भावना के साथ मनाएं: DC,डीजे पर कोई आपत्तिजनक गाना ना बजाएं : SP


साहिबगंज : मंगलवार को समहरणालय सभागार में उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में ईद और रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। आयोजित शांति समिति की बैठक में उपायुक्त ने दोनों समुदाय से आपसी भाईचारा और सद्भावना के साथ पर्व मनाने की अपील की।


ईद एवं रामनवमी पर्व आपसी भाईचारा और सद्भावना के साथ मनाएं: DC,डीजे पर कोई आपत्तिजनक गाना ना बजाएं : SP

बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोगों से आवश्यक विचार–विमर्श किया गया। शांति समिति की बैठक में जहां ईद पर्व के मद्देनजर प्रमुख ईदगाह एवं मुख्य चौक–चौराहों पर मजिस्ट्रेट व पुलिस बल को विधि व्यवस्था के संधारण हेतु तैनाती के साथ-साथ पुलिस पेट्रोलिंग से भी सतत निगरानी रखने की जानकारी दिया गया।

रामनवमी पर्व के मद्देनजर पुराने तय रुट से ही रामनवमी जुलुस निकालने पर चर्चा किया गया। पर्व में दोनों समुदाय से जुड़े लोगों को आपसी भाईचारा एवं शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील की गई। पर्व में असमाजिक तत्वों पर नजर रखने एवं सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक पोस्ट पर भी पुलिस द्वारा सतत निगरानी रखने की जानकारी से लोगों को अवगत कराया गया।

ज्ञात हो कि आसन्न लोकसभा आम चुनाव- 2024 से जुड़ा आदर्श चुनाव अचार संहिता प्रभावी रहने के कारण ईद एवं रामनवमी पर्व पर प्रशासन विशेष चौकस है। वहीं, पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने भी अपने संबोधन में कहा जिले में आचार संहिता पूर्ण रूप से सक्रिय है। डीजे पर ऐसा कोई भी गाने या वाक्य ना बजाएं, जो किसी राजनीतिक दल से संबंधित होता हो, इन्हें आचार संहिता का उल्लंघन मानक माना जाएगा।


आपसी भाईचारे के साथ दोनों पक्षों को ईद एवं रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की शुभकामना दी।

साथ ही सभी थाना प्रभारी को सख्त निर्देश देते हुए कहा गया कि किसी भी प्रकार की अराजकता फैलाने वाले व्यक्ति एवं सोशल मीडिया से संबंधित फेक न्यूज़ को संज्ञान में लेते हुए उचित कार्रवाई करें। बैठक में आए हुए शांति समिति के गणमान्य लोगों ने अपनी समस्याओं और अपनी सुझावों को साझा किया। उपायुक्त ने सभी बातों को लेकर पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी को उचित दिशा–निर्देश दिए।

मौके पर उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, सदर अनुमंडल पदाधिकारी अंगारनाथ स्वर्णकार, राजमहल अनुमंडल पदाधिकारी कपिल कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी विष्णु देव कच्छप, मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरविंद कुमार सिंह, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, सभी थाना प्रभारी एवं अन्य सम्मिलित रहे।

By: Sanjay Kumar Dhiraj

0 Response to "ईद एवं रामनवमी पर्व आपसी भाईचारा और सद्भावना के साथ मनाएं: DC,डीजे पर कोई आपत्तिजनक गाना ना बजाएं : SP "

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel