मध्यस्थता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन


साहिबगंज : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश- सह- जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष अखिल कुमार कि अध्यक्षता में शनिवार को उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में मध्यस्थता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मध्यस्थता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

उन्होंने न्याय मंडल में पदस्थापित सभी न्यायिक पदाधिकारियों को मध्यस्थों के लिए मध्यस्थता हेतु भेजे जाने वाले मामलों पर जागरूकता करने के लिए कहा, ताकि मध्यस्थता के लिए निर्धारित दिशा-निर्देशों का अनुपालन सभी रेफरल जजों एवं मध्यस्थों के द्वारा किया जा सके। 

साथ ही, उन्होंने मध्यस्थता के महत्व और विश्वसनीयता पर अपने विचार रखे और मध्यस्थता के अनछुए पहलुओं को बारीकी से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि आपराधिक, सिविल व पारिवारिक मामले समेत मध्यस्थता योग्य अन्य मामलों में नियमानुकूल कार्यवाही पर भी मंत्रणा हुई।

कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश, कुटुंब न्यायालय, संजय कुमार उपाध्याय, जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश-I धीरज कुमार, जिला एवं अतरिक्त सत्र न्यायाधीश-II बिरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश-III शेखर कुमार, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार,

सिविल जज, सीनियर डिवीजन, राजेश कुमार श्रीवास्तव, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी तुषार आनंद, रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी राहुल कुमार, न्यायिक दंडाधिकारी, प्रथम श्रेणी, सुमित कुमार वर्मा उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त प्राधिकार के सचिव  विश्वनाथ भगत ने कुशल मध्यस्थ अधिवक्ताओं के बीच मध्यस्थता के माध्यम से विभिन्न मुद्दों के निष्पादन के विषय पर तथा 

इसे और सुलभ व व्यावहारिक बनाने पर गंभीर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों को समान रूप से एक विशेष तरीके से विवाद के समाधान का जरिया है, जिसमें दोनों पक्षों में किसी की हार नहीं होती। उन्होंने कहा कि मध्यस्थता एक मन्त्र है, जिससे विवादों का निवारण तुरंत होता है।  

इस बैठक में मध्यस्थ अधिवक्ताओं ने भी व्यावहारिक रूप से आने वाली विभिन्न चुनौतीयों पर चर्चा की और सुझाव भी दिया। कार्यक्रम में सभी अधिवक्ता मध्यस्थ मौजूद थे।

By: Sanjay Kumar Dhiraj

0 Response to "मध्यस्थता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel