अंगिका भाषा को संवैधानिक अधिकार और पहचान दिलाने हेतु जिला मुख्यालय में धरना–प्रदर्शन आज


साहिबगंज : 20 जून, दिन गुरुवार को अंगिका समाज के तत्वाधान में अंगिका भाषा की संवैधानिक मान्यता के लिए और अंगिका भाषा–भाषी लोगों के लिए झारखंड के सभी जिलों में एक दिवसीय धरना का आयोजन सुनिश्चित किया गया है।

अंगिका भाषा को संवैधानिक अधिकार और पहचान दिलाने हेतु जिला मुख्यालय में धरना–प्रदर्शन आज

इसी क्रम में जिला मुख्यालय साहिबगंज में भी गुरुवार को अंगिका भाषा की संवैधानिक मान्यता और पहचान दिलाने के लिए एक दिवसीय धरना –प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।

धरना–प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सुरेन्द्र प्रसाद यादव ने बताया कि अंगिका समाज के लोगों के लिए और अंगिका भाषा की रक्षा के लिए इस धरना–प्रदर्शन के माध्यम से जन संघर्ष एवम जनांदोलन की शुरुआत हो चुकी है। सुरेन्द्र यादव ने सभी अंगिका भाषा प्रेमियों से जिला मुख्यालय के सामने आयोजित इस धरना–प्रदर्शन में भाग लेने की अपील की है।

By: Sanjay Kumar Dhiraj

0 Response to "अंगिका भाषा को संवैधानिक अधिकार और पहचान दिलाने हेतु जिला मुख्यालय में धरना–प्रदर्शन आज"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel