गर्मी का प्रकोप जारी, सरकार ने केजी से 12वीं तक के कक्षा में किया बदलाव, आदेश का पालन साहिबगंज के विद्यालयों में


साहिबगंज : झारखंड में गर्मी का प्रकोप जारी है। भीषण गर्मी को देखते हुए सरकार ने स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने बुधवार (19 जून) को इसका आदेश जारी किया।


गर्मी का प्रकोप जारी , सरकार ने केजी से 12वीं तक के कक्षा में किया बदलाव, आदेश का पालन साहिबगंज के विद्यालयों में भी लागू

सरकार के संयुक्त सचिव नंदकिशोर लाल ने यह आदेश जारी किया है। केजी से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक चलेंगी। सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि झारखंड में पड़ रही गर्मी को देखते हुए सभी सरकारी, 

गैर सरकारी सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी स्कूलों के समय में बदलाव किया जाता है। केजी से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक ही संचालित होंगी। कहा गया है कि अगले आदेश तक स्कूलों की टाइमिंग यही रहेगी।

इस आदेश का असर सूबे सहित साहिबगंज के विद्यालयों पर भी दिखेगा। अब साहिबगंज में केजी से 12वीं तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी, सयाहता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त, एवम अल्पसंख्यक विद्यालय सहित सभी निजी विद्यालयों की कक्षाएं अगले आदेश तक के लिए सुबह 7:00 बजे से 11:30 बजे तक ही संचालित होंगी।

साहिबगंज से संजय कुमार धीरज

0 Response to "गर्मी का प्रकोप जारी, सरकार ने केजी से 12वीं तक के कक्षा में किया बदलाव, आदेश का पालन साहिबगंज के विद्यालयों में"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel