झारखंड के विकाश कच्छप ने रचा इतिहास, कुश्ती प्रतियोगिता में भारत को दिलाया कांस्य


रांची : झारखंड के विकास कच्छप ने इतिहास रच दिया। उसने अंडर-17 सब जूनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में भारत को कांस्य पदक दिलाया है। वे अंडर-17 में अंतरराष्ट्रीय कुश्ती पदक जीतने वाले झारखंड के पहले पहलवान बन गए हैं।

झारखंड के विकाश कच्छप ने रचा इतिहास, कुश्ती प्रतियोगिता में भारत को दिलाया कांस्य

बता दें कि अमान (जॉर्डन) में 21 जून से 30 जून, 2024 तक आयोजित अंडर-17 सब जूनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप चल रहा है। इसमें 22 जून को भारतीय कुश्ती टीम की झोली में विकास ने कांस्य पदक डाला। उसने कोरिया के पहलवान को 8-0 से हराया।

ज्ञात हो कि दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित भारतीय कुश्ती टीम के ट्रायल में झारखंड के विकास कच्छप ने 48 केजी भार वर्ग में प्रथम स्थान पर रह कर भारतीय कुश्ती टीम में अपनी जगह बनाई। विकास कच्छप सीसीएल और झारखंड सरकार के संयुक्‍त तत्‍वावधान में खेल गांव में चल रहे जेएसएसपीएस के प्रशिक्ष हैं।

By: Sanjay Kumar Dhiraj

0 Response to "झारखंड के विकाश कच्छप ने रचा इतिहास, कुश्ती प्रतियोगिता में भारत को दिलाया कांस्य"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel