मानसून के दस्तक के बाद भी भीषण गर्मी से हाल बेहाल, हीट वेव का असर जारी


साहिबगंज : जिले भर में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। भीषण गर्मी, उमस और हीट वेव ने कहर मचा रखा है। आलम यह है कि दिन हो या रात, लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। साहिबगंज समेत विभिन्न प्रखंडों के लोग आग उगलती गर्मी के प्रकोप झेल रहे हैं।

मानसून के दस्तक के बाद भी भीषण गर्मी से हाल बेहाल, हीट वेव का असर जारी

हालांकि, प्रचंड गर्मी और हीट स्ट्रोक से किसी भी लोगों की जान नहीं गई है। गर्मी और लू से परेशान लोगों को अब बस बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है। लेकिन, साहिबगंज में मानसुन के दस्तक देने के बाद भी गर्मी अपने चरम पर है, जहां लोग लू के तांडव से परेशान हैं। 

बता दें कि इस बार अप्रैल माह से ही गर्मी शुरू हो गई थी, जिसके बाद गर्मी के बढ़ते तापमान की मार लोग लगातार झेल रहे हैं। विभाग के अनुसार उमस और झुलसा देने वाली गर्मी से अभी राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं। वहीं गर्मी के इस विकराल रूप को देखते हुए विभाग ने कहा है कि जल्द ही वर्षा होगी। हालांकि, पूर्व में साहिबगंज जिला के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया था।

साहिबगान से संजय कुमार धीरज

0 Response to "मानसून के दस्तक के बाद भी भीषण गर्मी से हाल बेहाल, हीट वेव का असर जारी"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel