साहिबगंज सदर के अंचलाधिकारी का हुआ स्थानांतरण, राज्य के 78 अंचलाधिकारी भी बदले गए


साहिबगंज सदर के अंचलाधिकारी का हुआ स्थानांतरण, राज्य के 78 अंचलाधिकारी भी बदले गए, सरकार ने जारी की अधिसूचना, जानें पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर के बारे में


साहिबगंज सदर के अंचलाधिकारी का हुआ स्थानांतरण, राज्य के 78 अंचलाधिकारी भी बदले गए, सरकार ने जारी की अधिसूचना, जानें पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर के बारे में

साहिबगंज : झारखंड सरकार ने यहां पदस्थापित बड़े पैमाने पर अंचल अधिकारियों का तबादला कर दिया है। बुधवार की देर रात राजस्व, निबंधन और भूमि सुधार विभाग ने इस सम्बंध में अधिसूचना जारी कर दी है। इसके अलावा 24 बदोबस्त पदाधिकारियों का भी तबादला किया गया है।

झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी और साहिबगंज सदर में अंचलाधिकारी के पद पर कार्यरत रामबालक प्रसाद को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक रामगढ़ सदर के अंचल अधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है।

इसी तरह झारखंड पुलिस सेवा के जिला पाकुड़ के पुष्पक रजक अंचल अधिकारी पोड़ैयाहाट गोड्डा को अगले आदेश तक सोनारायठाढी देवघर के पद पर पदस्थापित किया गया है। पलामू के नव प्रोन्नत अंचल अधिकारी / सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी लवकेश सिंह को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी दुमका के पद पर पदस्थापित किया गया है।

कृष्ण चंद्र सिंह मुंडा को सारठ देवघर के अंचल अधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है। प्रकाश बेसरा को सुंदर पहाड़ी गोड्डा में अंचल अधिकारी के तौर पर पदस्थापित किया गया है। सीतामढ़ी के औशफ अहमद खां को आमरापाड़ा पाकुड़ में अंचल अधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया।

By: Sanjay Kumar Dhiraj

0 Response to "साहिबगंज सदर के अंचलाधिकारी का हुआ स्थानांतरण, राज्य के 78 अंचलाधिकारी भी बदले गए"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel