अगले तीन दिनों तक शुष्क रहेगा मौसम


साहिबगंज : जिले के सभी प्रखंडों में 18 जुलाई से 20 जुलाई 2024 तक मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जिले में आसमान साफ और मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

अगले तीन दिनों तक शुष्क रहेगा मौसम

कृषि मौसम विभाग के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान 38 से 39 डिग्री सेल्सियस के केबीच रह सकता है। इसके बाद यह तापमान 36–37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

जबकि, न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। इस अवधि में सतही हवा तेज रहने की संभावना है। मुख्यतया पछुआ हवा औसतन 14 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार 

से चलने की उम्मीद जताई गई है। पूर्वा हवा भी चल सकती है। सापेक्ष आद्रता सुबह के समय 40 से 50 प्रतिशत तथा दोपहर में 20 से 35 प्रतिशत रहने की संभावना जताई गई है।

By: Sanjay Kumar Dhiraj

0 Response to "अगले तीन दिनों तक शुष्क रहेगा मौसम"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel